नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेते हुए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को देश के 10 राज्यों में छापेमारी की है। समाचार एजेंसियों ने बताया कि अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय और संबंधित राज्यों के राज्य पुलिस बलों ने गुरुवार सुबह 10 राज्यों में छापेमारी की। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के लगभग 100 नेताओं को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय और राज्य पुलिस की ओर से 10 राज्यों में यह कार्रवाई की जा रही है। एजेंसियों की ओर से की गई गिरफ्तारियों में से ज्यादातर उन लोगों को पकड़ा गया है जो छापेमारी के दौरान स्पॉट के आसपास धरना प्रदर्शन कर रहे थे और ये सभी PFI के सदस्य हैं। NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी है।
इसके अलावा NIA ने तमिलनाडु में भी कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है। इसके अलावा राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है। पीएफआई अध्यक्ष ओएमए सलाम के मलप्पुरम स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई।
पिछले कुछ दिनों में एनआईए ने PFI से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। NIA की ये छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण, ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने और प्रतिबंधित संगठनों में शामिल होने के लिए लोगों को कट्टरपंथी बनाने में शामिल लोगों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में की जा रही है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
2 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
4 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
4 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
5 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
5 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines