बिग बॉस फेम और अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सोखी को मिली जान से मारने की धमकी

शाहनाज के पिता संतोख को जान से मारने की धमकी मिली.png

शाहनाज के पिता संतोख को जान से मारने की धमकी मिली.png

नई दिल्ली: बिग बॉस फेम, सिंगर और अभिनेत्री  शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सोखी गिल को जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को संतोख सिंह ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी के पास इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने खुद का नाम हैप्पी बताया और दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए संतोख सिंह ने कहा कि वह विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े है और इसलिए उन्हें धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इसकी जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी नहीं पकड़े जाते तो जल्द ही उन्हें पंजाब छोड़कर कहीं और रहना पड़ेगा। वहीं, इस बारे में एसपी जसवंत कौर ने कहा है कि शिकायत मिली है वह मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब संतोख सिंह को धमकी दी गई है। कथित तौर पर दिसंबर 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन पर दो लोगों ने हमला किया था। जानकारी के अनुसार वह अपनी कार के अंदर बैठे थे तभी दो अज्ञात हमलावरों ने आकर उन पर गोली चला दी। उनकी बेटी शहनाज़ ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था7 जहां शहनाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था7

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ