---विज्ञापन---

गृह राज्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले-117 चीनी नागरिकों को वापस भेजा गया, जानें क्यों

नई दिल्ली: भारत व चीन के तल्ख रिश्ते जगजाहिर हैं। बॉर्डर पर अकसर दोनों तरफ की सेना की त्यौरियां चढ़ी रहती हैं।इस बीच गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में बड़ी सूचना दी है। 81 Chinese nationals given 'Leave India Notice' from 2019-2021, informs MoS Home Read @ANI Story | https://t.co/VsIGDDpTuE#LokSabha #NityanandRai […]

नई दिल्ली: भारत व चीन के तल्ख रिश्ते जगजाहिर हैं। बॉर्डर पर अकसर दोनों तरफ की सेना की त्यौरियां चढ़ी रहती हैं।इस बीच गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में बड़ी सूचना दी है।

---विज्ञापन---

 

उन्होंने लोकसभा में आंकड़े पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2019 से 2021 तक कुल 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस दिया गया। इसके अलावा तकरीबन 726 अन्य को वीजा शर्तों और अन्य अवैध कृत्यों के उल्लंघन के लिए प्रतिकूल सूची में रखा गया था। आगे उन्होंने कहा कि इसके अलाव कुल 117 चीनी लोगों को डिपोर्ट भी किया गया है।

---विज्ञापन---

विदेशी फंड नहीं
गृहराज्यमंत्री ने बताया कि एफसीआरए, 2010 की धारा 11 के अनुसार, एक निश्चित सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम वाला कोई भी संघ या एनजीओ विदेशी अंशदान तब तक स्वीकार नहीं करेगा जब तक कि ऐसा संघ और एनजीओ पंजीकरण का प्रमाण पत्र या केंद्र सरकार से पूर्व अनुमति प्राप्त नहीं कर लेता है।

नोडल एजेंसी नहीं 

---विज्ञापन---

गृहराज्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है कि बीपीआरडी ने भारत और विदेशों में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की सुविधा में शामिल संस्थान और केंद्रों को विनियमित करने के लिए मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय नोडल एजेंसी बनाने की सिफारिश की जाएगी।

जनगणना की अनुमति नहीं

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा सरकार का फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है कि जनगणना को समवर्ती सूची में लाने और राज्य सरकार को जनगणना करने की अनुमति दी जाए।

First published on: Aug 02, 2022 02:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola