नई दिल्ली: कानपुर के रनवे पर इंडिगो के विमान का इंजन फेल हो गया। ये घटना टेक ऑफ होने से पहले हुई। विमान का इंजन रनवे पर पहुंचने के बाद खराब हो गया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। जानकारी के मुताबिक इसी विमान में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बताए जा रहे हैं। लीजेंड क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने पहुंची इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें इसी विमान से इंदौर जा रही थीं। बताया जाता है कि चार्टर्ड कैटेगरी के प्लेन को दोपहर करीब तीन बजे के आसपास चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। रनवे पर आने के बाद विमान में खराबी की बात पता चली। उसका इंजन काम नहीं कर रहा था।

विज्ञापन

विमान के इंजन में खराबी की जानकारी जैसे ही मिली वैसे ही सभी यात्रियों को प्लेन से सुरक्षित बाहर उतार लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही चकेरी एयरपोर्ट पर यात्रियों में हड़बड़ी मच गई और भीड़ इकट्ठा हो गई।जानकारी के मुताबिक क्रिकेट टीमें अभी भी कानपुर एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। उनको दूसरे विमान से इंदौर भेजने की तैयारी की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ