हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Big Breaking: यूपी के सहारनपुर से पकड़ा गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी, नूपुर शर्मा थीं निशाने पर

विज्ञापन

नई दिल्ली: यूपी के सहारनपुर से एटीएस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। ये नूपुर शर्मा की हत्या की फिराक में था। सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है। एटीएस की पूछताछ में आतंकी ने बताया कि पाकिस्तान के जैश की आतंकियों ने उसे नूपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था।

एटीएस ने किया गिरफ्तार

एटीएस ने बताया कि इंनपुट के आधार पर हमने आतंकी को पकड़ा। एजेंसियों से सूचना मिली कि सहारनपुर के थाना गंगोह स्थित ग्राम कुंडा कलां निवासी मुहम्मद नदीम पुत्र नफीस अहमद (25) जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद युवक को पकड़ा गया। आतंकी के फोन की जांच की गई तो उसमें एक डॉक्यूमेंट मिला।

विज्ञापन

और पढ़िए – सोनिया गांधी को फिर हुआ कोरोना, कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी भी हुईं थीं संक्रमित

पाकिस्तान के आतंकियों से संपर्क में था

विज्ञापन

आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जैश-ए-मुहम्मद और टीटीपी के आतंकियों से जुड़ा था। मुहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि वह व्हॉट्सएप, टेलीग्राम, आईएमओ, फेसबुक मैसेंजर, क्लब हाउस जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए 2018 से जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान-ए-पाकिस्तान के संपर्क में है।

ट्रेनिंग के लिए जाने वाले था पाकिस्तान

विज्ञापन

पकड़े गए आतंकी ने एटीएस को बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय जैश और टीटीप के आतंकी उसे सपेशल ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे। पाकिस्तना में ट्रेनिंग के बाद मिस्र के रास्ते सीरिया और अफगानिस्तान भी जाने की योजना बना रहा था।

और पढ़िए – शाह फैसल की नौकरशाही में वापसी, संस्कृति मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त

विज्ञापन

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola