हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

BIG Breaking: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन, एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

विज्ञापन

नई दिल्ली: मनोरंजन जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए बेहद दुखद खबर है। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एम्स में निधन हो गया। वह 42 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। न्यूज एजेंसी ANI ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

तबीयत बिगड़ने पर एम्स में कराए गए थे भर्ती

राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे। उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था। रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था। बता दें कि 10 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाने के बाद से उनकी तबीयत में कोई सुधार नजर नहीं आया था। वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन अचानक गिर गए और बेहोश हो गए थे। कार्डियक अरेस्ट के बाद राजू श्रीवास्तव के दिमाग पर भी इसका असर हुआ, जिसकी वजह से उनका ब्रेन डैमेज हो गया था।

एम्स में राजू की एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला था। राजू का ब्रेन फंक्शन नहीं कर रहा था।

बॉलीवुड में शोक की लहर

राजू श्रीवास्तव के निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत सदमे में है। सोशल मीडिया पर नम आंखों से फैंस और सेलेब्स कॉमेडियन को याद कर रहे हैं। उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू के परिवार में उनकी पत्नी शिखा, बेटी अंतरा, बेटा आयुष्मान, बडे़ भाई सीपी श्रीवास्तव, छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव, भतीजे मयंक और मृदुल हैं।

 

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें