8-8 बच्चे क्यों पैदा कर रहे, मोदी-योगी ने एक नहीं किया; आजमगढ़ MP निरहुआ का अजीबोगरीब बयान

Dinesh Lal Yadav Nirahua Viral Video: भोजपुर एक्टर और सांसद निरहुआ ने काफी अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वे बढ़ती जनसंख्या, बेरोजगारी और बच्चे पैदा करने पर खुलकर बोले और मोदी-योगी का जिक्र भी बयान में किया।

UP Azamgarh BJP MP Dinesh Lal Yadav Nirahua

UP Azamgarh BJP MP Dinesh Lal Yadav Nirahua

Azamgarh MP Dinesh Lal Yadav Nirahua Video Viral: भोजपुरी एक्टर और निरहुआ (Nirhua) के नाम से मशहूर आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ने काफी अजीबोगरीब बयान दिया है। उनके बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि निरहुआ ने उनके वीडियो को डीपफेक बताया, लेकिन विरोधियों ने उनके बयान का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके वीडियो डीपफेक होने के भाजपा के दावे को गलत साबित कर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने देश में बढ़ती बेरोज़गारी पर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसंख्या कंट्रोल करने, बेरोजगारी को रोकने वाला बताया। हालांकि बेरोजगारी, बच्चे पैदा करने को लेकर उन्होंने यह बयान कब और कहां दिया? इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन बयान देकर उन्होंने विपक्षियों के बेरोजगारी वाले मुद्दे की हवा जरूर निकाल दी है। क्योंकि राहुल गांधी ने भाजपा के संकल्प पत्र पर बेरोजगारी और महंगाई को लेकर ही सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

निरहुआ ने क्या अजीबोगरीब बयान दिया?

निरहुआ ने बयान दिया कि योगी और मोदी ने तो बेरोजगारी रोक दी है। उन्होंने कोई बच्चा पैदा नहीं किया तो जो लोग बेरोजगारी की बात कर रहे हैं, वे लोग 8-8 बच्चे क्यों पैदा कर रहे हैं? बेरोजगारी को क्यों बढ़ावा दे रहे हैं? सरकार कह रही है कि भाई रूक जाओ तो मान ही नहीं रहे हैं। देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। जनसंख्या बढ़ने से बेरोज़गारी बढ़ रही है। सरकार दोनों पर कंट्रोल करने के लिए नियम लाना चाह रही है, लेकिन जो ख़ुद बेरोज़गार हैं, वे 8 बेरोज़गार और क्यो पैदा कर रहे हैं? मोदी जी, योगी जी का एक भी बच्चा है क्या? जो लोग बच्चे पैदा किए जा रहे हैं। बता दें कि निरहुआ के खुद के 3 बच्चे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निरहुआ

बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम से अपने फैंस के बीच मशहूर हैं। वे भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर, सिंगर हैं और बिग बॉस कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। इस समय वे उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं और आने वाले चुनाव में भी आजमगढ़ से ही भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। निरहुआ ने 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन 2022 में आजमगढ़ में हुआ उप-चुनाव वे जीत गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हराया था। इस बार फिर चुनाव जीते के लिए वे जी जान से चुनाव में जुटे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ