---विज्ञापन---

बेगूसराय गोलीकांड: पुलिस का बड़ा खुलासा, बताया अपराधियों ने क्यों मारी सड़क चलते लोगों को गोली?

पटना: बेगूसराय गोलीकांड में चार अपराधियों को पुलिस के पकड़ लिया है। गिरफ्तार किए गए चारों अपराधियों के नाम युवराज, केशव, अर्जुन और समुत बताए गए हैं। इस गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने दहशत […]

---विज्ञापन---

पटना: बेगूसराय गोलीकांड में चार अपराधियों को पुलिस के पकड़ लिया है। गिरफ्तार किए गए चारों अपराधियों के नाम युवराज, केशव, अर्जुन और समुत बताए गए हैं। इस गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के मकसद से गोलीबारी की।

भय फैलाना था मकसद

उन्होंने कहा कि अपराधियों ने स्वीकार किया है कि वे क्षेत्र में भय फैलाना चाहते थे क्योंकि उनका प्रभाव कम हो रहा था। दो देशी पिस्तौल, अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। साथ ही घटना के वक्त आरोपितों ने जो कपड़े पहने हुए थे, उसे भी बरामद कर लिया गया है और 4 मोबाइल भी जब्त किया गया है। पलिस ने बताया कि वीडियो में येलो रंग की जो टीशर्ट पहने हुए शख्स दिख रहा था, वह सुमित कुमार है। सुमित के घर से येलो टीशर्ट बरामद किया गया।

---विज्ञापन---

बता दें कि बदमाशों ने बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग की थी। इनमें 10 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। फायरिंग करने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक अब सभी चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

नेशनल हाईवे पर 30 KM तक चला था खूनी तांडव

आपको बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले में इसी मंगलवार शाम को बदमाशों ने नेशनल हाईवे-28 स्थित चार अलग अलग थाना क्षेत्रों में तावड़तोड़ फायरिंग की थी। बदमाशों के इस खूनी खेल में 10 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। आरोपी करीब 30 किमी तक गोलियों बरसाते गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में सात पुलिस वालों पर भी गाज गिरी थी।

First published on: Sep 16, 2022 06:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola