---विज्ञापन---

Azadi Ka Amrit Mahotsav: जैगुआर कार को तिरंगे के रंग में रंगा, 1000 किमी चलाकर लोगों को जागरूक  किया

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के #HarGharTiranga अभियान के प्रति एक युवक की दीवानगी इतनी बढ़ गई की उसने अपनी जैगुआर कार को ही राष्ट्र ध्वज के रंग में पेंट करवा दिया। इतना ही नहीं गुजरात से दिल्ली तक उस कार में करीब एक हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय करके लोगों को इस अभियान […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के #HarGharTiranga अभियान के प्रति एक युवक की दीवानगी इतनी बढ़ गई की उसने अपनी जैगुआर कार को ही राष्ट्र ध्वज के रंग में पेंट करवा दिया। इतना ही नहीं गुजरात से दिल्ली तक उस कार में करीब एक हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय करके लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया।

---विज्ञापन---

 

दो लाख खर्च

---विज्ञापन---

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार युवक का दावा है कि कार को तिरंगे के रंग में करवाने पर करीब दो लाख रुपए खर्चा आया है। वह सड़क मार्ग से दो दिन में गुजरात से दिल्ली सरकार के #HarGharTiranga अभियान को समर्थन करने आया है। रास्ते में उसने लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।

पीएम से मिलना है

---विज्ञापन---

सिद्वार्थ दोशी नामक यह युवक रविवार सुबह नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में राष्ट्रध्वज फहराकर लोगों को अभियान के बारे में जागरूक कर रहा था। एजेंसी को दिए बयान में उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की ख्वाहिश रखता है।

हर घर तिरंगा अभियान

---विज्ञापन---

हर घर तिरंगा अभियान लोगों को तिरंगा घर लाने और आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का अभियान है।जो आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

 

First published on: Aug 14, 2022 04:32 PM
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola