Armenia: आर्मेनिया में जोरदार विस्फोट, 20 घायल और एक की मौत
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

येरेवन: आर्मेनिया की राजधानी येरेवन में एक खुदरा बाजार में रविवार दोपहर को जोरदार विस्फोट हो गया। यह विस्फोट आतिशबाजी के बाजार के पास हुआ है। विस्फोट के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी पता नहीं है।
#UPDATE An explosion at a retail market in the Armenian capital Yerevan on Sunday sparked a fire, killing one person and injuring 20 others, the emergency situations ministry said https://t.co/kFx7s1PUsO pic.twitter.com/1NgxGvniqN
— AFP News Agency (@AFP) August 14, 2022
जांच एजेंसी बचाव कार्य में लगी हैं। विस्फोट के बाद आग व धुंआ फैला हुआ है। हादसे में अभी तक 20 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मरने की सूचना है।
मलबे से निकाला जा रहा
येरेवन में मेयर के प्रवक्ता लेवोन सरदारियन ने मीडिया को बताया कि बचावकर्मी लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए काम कर रहे थे। मीडिया में आई खबरों के अनुसार बाजार की इमारत दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और अभी भी जल रही है।
बढ़ सकती है संख्या
जानकारी के मुताबिक हताहतों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। आपातकालीन स्थितियों से संबंधित मंत्रालय के अनुसार आग वहीं से शुरू हुई जहां आतिशबाजी बेची जाती है। आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: