हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिख उपदेशक दादूवाल की अपील- खालिस्तान के नाम पर दिखाए डॉलरों के सपनों से रहें दूर

विज्ञापन

नई दिल्ली: सिख उपदेशक और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC)के प्रमुख बलजीत सिंह दादूवाल ने सिख युवाओं बड़ी अपील की है। उन्होंने खासकर अमृतधारी (बपतिस्मा प्राप्त) युवाओं से कट्टरवाद और हिंसा से दूर रहने और खालिस्तान के नाम पर अलगाववादी संगठन द्वारा दिखाए गए डॉलर के सपनों से दूर रहने का आग्रह किया है।

 

एक वीडियो संदेश में दादूवाल ने कहा कि कई सिख परिवार पीड़ित हैं उनके बच्चों को खालिस्तान के झंडे की मेजबानी करने या उसके नारे लिखने के बदले में कुछ सौ हजार डॉलर के भुगतान और अमेरिका स्थित अलगाववादी संगठन द्वारा नौकरी देने का लालच दिया गया था। जबकि यह संगठन भारत में प्रतिबंधित है।

विज्ञापन

जेल में बंद

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार उन्होंने कहा युवा वर्ग कट्टरवाद पर अपना जीवन बर्बाद न करें और अपने परिवार की देखभाल करें। आगे वह बोले युवा डॉलर के लालच में जेलों में बंद है। उन्हें जमानत भी नहीं मिल रही है।
मुख्य रूप से अमृतधारी (बपतिस्मा प्राप्त) युवा इन वादों के बहकावे में आ रहें हैं। दो साल से अधिक हो गए इन गैरकानूनी काम को करने वाली संस्थाओं ने उन्हें भुगतान भी नहीं किया है।

विज्ञापन

कट्टरपंथ में फुसलाएं नहीं 
उन्होंने कहा कि अमेरिका स्थित संगठन ने कथित तौर पर हरियाणा और पंजाब के युवाओं से खालिस्तान के झंडे फहराने और उसके नारे लगाने को कहा था। दादूवाल ने विदेशी संगठनों से अपील की कि वे भारत में कारखाने खोलें या परियोजनाओं में निवेश करें ताकि पंजाबी युवाओं को कट्टरपंथ में फुसलाने के बजाय उनकी मदद की जा सके।

अगर चिंता तो पंजाब में फैक्ट्री खोलें 
सिख प्रचारक ने कहा “अगर विदेशी संगठन बेरोजगारी को लेकर इतने चिंतित हैं, तो उन्हें यहां आकर फैक्ट्रियां खोलनी चाहिए या पंजाब के युवाओं की मदद के लिए परियोजनाओं में निवेश करना चाहिए।” दादुलवाल ने अन्य धर्मगुरुओं से भी यही संदेश आगे युवाओं तक फैलाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola