नई दिल्ली: दुमका से एक और रेप और हत्या का मामला सामने आया है। अंकिता का मामला शांत हुआ नहीं और एक और हत्या का मामला सामने आ गया है। विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। आरोप है कि लव जिहाद में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। मृतका रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया और जांच में लग गई है।
जामा थाना क्षेत्र के श्रीअमडा गांव के लोग जब रास्ते से गुजर रहे थे तो लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो लड़की के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। लोगों का कहना है कि रंगलिया के कोचीया डगाल की रहने वाली युवती दुमका के जामा स्थित अपनी मौसी के घर काम करती थी।
उसका किसी अरमान अंसारी नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी शख्स पर आईपीसी की धारा 376, 302 समेत पॉस्को एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी सुदर्शन मंडल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
राज्य में फिर से रेप और हत्या के मामला आने के बाद बीजेपी हेमंत सोरेन सरकार पर हमलवार हो गई है। भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि इस आदिवासी युवती को कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? अरमान की गिरफ्तारी हो गई है और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
9 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
13 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
17 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines