Ankita Murder Case Live Update: उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Risikesh) में रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की हत्या के मामले में गठित एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही रिसॉर्ट के मालिक और भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। इस पूरे केस की लाइव अपडेट के लिए बने रहिए…
अभी पढ़ें –
05:47 बजे- अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया अंकिता का शव
अंकिता भंडारी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित मुर्दाघर से एनआईटी घाट ले जाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर अंकिता के परिवार वाले, भारी संख्या में इलाके के लोग और पुलिस फोर्स मौजूद रहे। वहीं शासन और प्रशासन की निगरानी भी देखी गई।
3:30 बजे- पिता का आरोप, सरकार ने रिसॉर्ट तोड़, वहां सबूत थे
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक के बाद एक नए आरोप सामने आए हैं। अंकिता के पिता ने आरोप लगाया है कि सरकार ने रिसॉर्ट को तोड़ दिया है। जबकि वहां सारे सबूत मौजूद थे। उन्होंने रिसॉर्ट में जानबूझकर सबूतों को मिटाने का भी आरोप लगाया है।
12:55 बजे- अंकिता को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर में बाजार बंद
पूरे उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मामले को लेकर उबाल है। रविवार को अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर श्रीनगर के बाजार बंद रहे। लोगों और स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि आज यानी रविवार को अंकिता के शव का अंतिम संस्कार हो जाएगा। लेकिन इस उम्मीद के खिलाफ परिवार वालों ने अंतिम संस्कार रोक दिया है। परिवार वालों की मांग है कि उन्हें पोस्टमार्टम की फाइन रिपोर्ट चाहिए, जिसके बाद वह शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
12:40 बजे- सीएम ने राज्यपाल को मामले में अब की गई कार्रवाई बताई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के संबंध में अब तक की गई और की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस जघन्य अपराध पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह जानकारी उत्तराखंड राजभवन की ओर से दी गई हैं।
12:00 बजे- एसआईटी ने रिसॉर्ट के स्टाफ को बुलाया, दर्ज हो रहे हैं बयान
वहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम की प्रभारी डीआईजी पीआर देवी ने बताया कि उन्होंने रिसॉर्ट के हर कर्मचारी को थाने बुलाया है। सबके बयान लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हम रिसॉर्ट की पृष्ठभूमि का पूरा विश्लेषण कर रहे हैं। साथ ही अंकिता भंडारी की व्हाट्सएप चैट की भी जांच की जा रही है। बता दें कि उत्तराखंड शासन की ओर से मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसकी प्रभारी डीआईजी पीआर देवी को बनाया गया है।
11:30 बजे- अंकिता के भाई और पिता ने शव का अंतिम संस्कार रोका
अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा है कि मैं अस्थायी (प्रारंभिक) पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने कहा कि अंतिम विस्तृत रिपोर्ट मिलने तक अंकिता के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वहीं अंकिता के भाई अजय सिंह भंडारी ने कहा है कि जब तक उसकी अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं दी जाती, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हमने उसकी प्रोविजनल रिपोर्ट में देखा कि उसे पीटा गया और नदी में फेंक दिया गया, लेकिन हम अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: आरोपी पुलकित ने अंकिता के दोस्त को किया था गुमराह, सामने आई कॉल रिकॉर्डिंग
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines