Uttarakhand News: अंकिता के व्हाट्सएप चैट से मचा हड़कंप, रिजॉर्ट का मालिक मेहमानों को 'एक्ट्रा सर्विस' देने के लिए बना रहा था दबाव 

ankita whaatsapp chat

Ankita Murder Case: उत्तराखंड Ankita Murder Case में हर घंटे नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस की जांच में एक व्हाट्सऐप चैट सामने आई है। सूत्रों के अनुसार इस चैट में अंकिता ने अपनी फ्रेंड को बता रही है कि रिजॉर्ट का मालिक उसे आए मेहमानों को ‘एक्ट्रा सर्विस’ देने के लिए दबाव डाल रहा है। बता दें कि पूरे उत्तराखंड में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। सभी उसके हत्यारों को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सप चैट वायरल हो रही है। इसे अंकिता की चैट बताते हुए यह दावा किया जा रहा है कि अंकिता को गलत काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि यह कहा जा रहा था कि गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस दो और 10 हजार रुपये मिलेंगे। वॉट्सएप चैट में वंतरा रिजॉर्ट में स्पा ट्रीटमेंट देने के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस देने की बात की जा रही है।

विज्ञापन

इससे पहले आज दिन में इस मामले में रिजॉर्ट के कर्मचारी मनवीर चौहान ने बताया था कि 17 सितंबर को अंकिता ने रोते हुए उसे फोन किया था। इस दौरान अंकिता ने कहा कि मेरा बैग लेकर सड़क पर रख दो। चौहान ने बताया कि अंकिता को आखिरी बार उसने दोपहर करीब 3 बजे देखा था। उस दौरान अंकिता के साथ तीन अन्य लोग रिजॉर्ट से बाहर निकले, लेकिन वापस तीन ही लोग लौटे।

विज्ञापन

चौहान ने बताया कि 18 सितंबर रात आठ बजे पुलकित आर्य का भाई अंकित आर्य मेरे पास आया। अंकित ने कहा कि मैं चार लोगों के लिए डिनर तैयार करूं। लगभग 10:45 बजे अंकित दोबारा आया और हमसे कहा कि वह अंकिता के कमरे में खाना खाएगा, जिस पर मैंने कहा कि हमारा सर्विस बॉय ऐसा करेगा, लेकिन वह नहीं माना। दरअसल, अंकित हम लोगों को गुमराह करना चाहता था, क्योंकि अंकिता वापस लौटी ही नहीं थी।

विज्ञापन

इससे पहले पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के रिजॉर्ट का मालिक और अंकिता मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने अपना जुर्म कबूला है। उसने पुलिस को बताया कि निजी विवाद को लेकर उसने रिजॉर्ट के पास अंकिता को एक नहर में धक्का दिया, जिसके बाद डूबने से अंकिता की मौत हो गई। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पुलकित आर्य, अंकित आर्य और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। तीनों को कोटद्वार की एक कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ