IND vs AUS: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया कोई भी अभ्यास मैच नहीं खेलेगी। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले के बाद अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया में आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम की तैयारी योजनाओं पर सवाल उठाए हैं।
टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल
जियो सिनेमा पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि वो टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि ये फैसला उन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा असर करेगा, जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं इस फैसले से हैरान हूं कि क्यों टीम इंडिया ने अभ्यास मैच ना खेलने से मना कर दिया है। इससे खिलाड़ियों को अच्छी तैयारी करने का मौका मिल जाता। आप चाहे नेट्स में कितना भी अभ्यास क्यों ना कर लें, लेकिन मैदान पर खेलना अलग होता है।”
केएल राहुल और ध्रुव जुरेल जा रहे हैं ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए केएल राहुल और ध्रुव जुरेल इस सप्ताह के अंत में मेलबर्न के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां पर वो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेंगे। इसके बाद वो वाका में अभ्यास करेंगे।
भारत के लिए बेहद अहम है ऑस्ट्रेलिया का दौरा
टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा काफी ज्यादा अहम है। अगर टीम इंडिया को WTC फाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच जीतने होंगे। अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में हार जाती है तो उसे WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए अन्य टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 hr agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
4 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
18 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines