हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Amit Shah Viral Video: 'मस्जिद में कुछ चल रहा है क्या?' कहते ही अमित शाह ने रोक दिया भाषण, जानें वजह

विज्ञापन
Amit Shah

Amit Shah Viral Video: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक रैली के दौरान अपना भाषण कुछ समय के लिए रोक दिया क्योंकि पास की एक मस्जिद में ‘अज़ान’ चल रही थी।

अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ किया पैदल मार्च

लगभग आधे घंटे के अपने संबोधन के बीच में वरिष्ठ भाजपा नेता रुके और मंच पर मौजूद लोगों से पूछा, “क्या मस्जिद में कुछ चल रहा है”? और जब मंच पर किसी ने उन्हें बताया कि ‘अज़ान’ चल रही है, तो शाह ने अपना भाषण रोक दिया। उनके इस फैसले का लोगों ने तालियों से स्वागत किया और उनके पक्ष में नारे लगाए।

विज्ञापन

संबोधन को रोकने के बाद, शाह ने कहा कि अजान अब बंद हो गई है और पूछा कि क्या वह अपना भाषण शुरू कर सकते हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा “शुरू करना चाहिए या नहीं? जोर से कहो।” फिर लोगों के कहने पर उन्होंने अपना भाषण जारी रखा।

 

अभी पढ़ें – Karnataka: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

विज्ञापन

अज़ान के दौरान अपने भाषण को कुछ समय के लिए रोकने वाले अमित शाह के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और नेटिज़न्स से इस पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola