'यूक्रेन ने नहीं किया ड्रोन अटैक…' पुतिन के दावों की निकल गई हवा, अमेरिका को नहीं मिले हमले के सबूत

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर ड्रोन से अटैक किया था. लेकिन अमेरिका के मुताबिक उन्हें इस हमले का कोई सबूत नहीं मिला है.

russia ukraine war

Credit: Social Media

रूस और यूक्रेन में गहमागहमी जारी है. रूस ने सोमवार को ये आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने मॉस्को में मौजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के घर को निशाना बनाया था. रूस ने कहा कि पुतिन के घर पर 91 ड्रोनों से हमला किया गया था. लेकिन अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है. अमेरिका की CIA रिपोर्ट ने इस दावे को गलत ठहराया है. अमेरिका ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन के घर पर ड्रोन अटैक की कोशिश नहीं की. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों को पुतिन या उनके घर पर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है. पुतिन ने खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन करके हमले की जानकारी दी थी. लेकिन अमेरिका ने जब इस बात की जांच की तो उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला.

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन ने हमले से किया था इनकार

रूस ने सोमवार को कहा था कि यूक्रेन ने राष्ट्रपित पुतिन के घर पर हमला करने की कोशिश की. जब पुतिन ने फोन पर ट्रंप को इस हमले की जानकारी दी तो वो काफी नाराज हुए थे. यूक्रेन से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने हमले से साफ मना कर दिया. जब सीआईए ने पुतिन के दावे की जांच की तो सारा मामला साफ हो गया. सूत्रों के मुताबिक CIA प्रमुख जॉन रैटक्लिफ ने पहले ही ट्रंप से कहा था कि उन्हें यकीन नहीं है कि पुतिन के घर पर हमला हुआ है.

क्रेमलिन के पास हमले का सबूत नहीं

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि पुतिन का उनके घर पर हुआ हमला दिखावटी है और रूस ही शांति के रास्ते में अड़चन पैदा कर रहा है. वहीं रुसी राष्ट्रपति हेडक्वार्टर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि फिलहाल उनके पास इस हमले का कोई सबूत नहीं है, लेकिन मीडिया को उनकी बात पर भरोसा करना चाहिए. क्रेमलिन के बयान पर CIA किसी भी तरह की टिप्पणी देने से बच रही है.दरअसल अमेरिका लगातार ये कह रहा है कि वो रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहता है. इसी सिलसिले में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से ट्रंप की मुलाकात भी हुई है. जेलेंस्की खुद भी शांति समझौता चाहते हैं. लेकिन रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हमले की जो बात कही, उसे झूठा दावा कहा जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ