ऑफिस के लिए लेट होने पर यहां एंबुलेंस का करते हैं यूज, जानें इस देश की अनसुनी-अनोखी बातें
Edited By jp Yadav

Russia Amazing Facts
Edited By jp Yadav

Russia Amazing Facts
Russia Amazing Facts: पिछले डेढ़ साल के दौरान विश्व के शक्तिशाली देशों में शुमार रूस सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि वह यूक्रेन के साथ जंग उलझा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यूक्रेन से जारी युद्ध और अमेरिका द्वारा लगाए प्रतिबंधों की वजह से आर्थिक रूप से रूस कमजोर हुआ है। बावजूद इसके रूस अब भी अमेरिका और चीन के साथ टॉप थ्री शक्तिशाली देशों में शुमार है। विविधता के मामले में रूस का कोई सानी नहीं है। आज हम यहां बता रहे हैं रूस को लेकर 10 वह बड़ी बातें, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
रूस में महिलाओं और पुरुषों के अनुपात में खासा अंतर है। वर्तमान में यहां की आबादी 35 करोड़ के आसपास है, जिनमें 54 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। यह अनुपात कई वर्षों से इसी तरह बना हुआ है। ऐसा माना जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कई मिलियन रूसी सैनिकों की जान गई। इसके बाद महिलाओं और पुरुषों में अनुपात गड़बड़ाया, जिसके बाद सुधार नहीं आ पाया है।
रूस ऐसा देश है, जहां पर लंबे समय तक जार जैसे तानाशाह का शासन रहा है। काफी संघर्षों के बाद लोगों को जार की तानाशाही से आजादी मिली। वैसे रूस के एक शासक पीटर को पीटर द ग्रेट कहा जाता था, लेकिन उसके शासन के दौरान एक नियम था। उस दौर में अगर कोई पुरुष दाढ़ी रखता था तो उस पर टैक्स लगाया जाता था। पीटर के उम्दा कार्यों के चलते उसे आधुनिक रूस का निर्माता कहा जाता है। यही वजह है कि उसका आधुनिक रूस की इतिहास के प्रमुख स्थान है।
रूस एक अंतरमहाद्वीपीय देश है, जो अमेरिका से कई गुना बड़ा है, लेकिन यहां की तुलना में जनसंख्या बहुत ही कम है। यह भी कम हैरानी की बात नहीं है कि रूस का 77 प्रतिशत भाग एशिया में है जबकि 23 प्रतिशत भाग यूरोप में स्थित है। रूस कितना बड़ा है? यह इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूरोपीय रूस यूरोप के कुल क्षेत्रफल का लगभग 40 प्रतिशत भाग पर कब्जा करता है।
तुलनात्मक रूप से रूस में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। पूर्वी साइबेरिया में याकुत्स्क शहर है, जहां का तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। इसे दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में गिना जाता है। रूस का यह शहर आर्कटिक रेखा से केवल 450 किलोमीटर दक्षिण में लेना नदी के किनारे बसा हुआ है। इसकी आबादी तीन लाख के आसपास है। ठंड के मौसम में इस शहर का नाम न्यूनत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।
रूस देश अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। ऐसे माना जाता है कि रूस में करीब 15 ऐसे शहर हैं जिन्हें रूस द्वारा दुनिया की नजर से छिपाकर रखा गया है। जाहिर है यह सार्वजनिक नहीं है तो इसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं है। यह कोई सोच भी नहीं सकता है, लेकिन यह बात 100 प्रतिशत सत्य है।
6. रूस में विश्व का सबसे लंबा रेलवे रूट भी है जो ट्रांस-साइबेरियन रेलवे मास्को से लेकर व्लादिवोस्टॉक तक है। यह कुल 5,772 मील लंबा है। यह भी कम हैरत की बात नहीं कि यह चीन और मंगोलिया से भी जुड़ा हुआ है।
7. रूस में लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए फर्जी एंबुलेंस का भी इस्तेमाल करते हैं और यह बात रूस में प्रचलित है। खासकर अमीर लोग दफ्तर समेत अन्य जगहों पर पहुंचने के लिए फर्जी एंबुलेंस का इस्तेमाल करते हैं।
8.. दुनिया को वोदका शब्द रूस ने दिया है। रूस में वोदा का मतलब पानी होता है और इसी से शब्द बना है वोदका। यहां यह भी जान लें कि वोदा और वोदका दोनों में अतंर है।
9. रूस के साइबेरिया में बैकाल झील है। यह विश्व की सबसे गहरी झील है। इसमें दुनिया के पानी का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा है। यही वजह है कि रूस के लोगों को साफ पानी नसीब होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: