Manthan 2024

Manthan Uttar Pradesh: पेपर लीक पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- 'जो 14 में आए थे, वे 24 में चले जाएंगे'

Akhilesh Yadav Interview: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने न्यूज 24 के मंथन उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की।

Manthan Uttar Pradesh Akhilesh Yadav Interview: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। राम मंदिर उद्घाटन के बाद जहां एक ओर बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटों पर अपना दावा पेश कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर ‘इंडिया गठबंधन’ में शामिल समाजवादी पार्टी उसे पटखनी देने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन

क्या इस बार समाजवादी पार्टी बीजेपी को शिकस्त देने में कामयाब होगी, क्या इंडिया गठबंधन लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब होगा? समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से इन्हीं सवालों पर खास बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘संविधान को बचाना है तो बीजेपी को हटाना होगा’

अखिलेश यादव इस दौरान पेपर लीक और किसान आंदोलन के मामले पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार ही पेपर लीक कराती है। वह बेरोजगार और किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि यदि संविधान को बचाना है तो बीजेपी को हटाना होगा। अखिलेश ने आगे कहा- जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में चले जाएंगे। जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ