नई दिल्ली: यात्रा के दौरान अमूमन लोग एहतियात के तौर पर कुछ दवा अपने साथ रख लेते हैं। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया जब एक विदेशी नागरिक के लगेज से जांच में एक के बाद दवाएं निकलने लगी। कुछ देर में ही दवाओं का अंबार लग गया। सीआईएसएफ के अनुसार आरोपी के लगेज से कुल 3.3 लाख की दवा निकली है। इतना ही नहीं जांच में उसके पास उन दवाओं का न तो डॉक्टर का पर्चा था और न ही कोई बिल।

काबूल जाने की फिराक में था

सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक घटना 11 अगस्त की है। दिल्एली यरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर सीआईएसएफ को एक यात्री के हावभाव कुछ संदिग्ध दिखे। परिसर में लगे सीसीटीवी व वहां तैनात सीआईएसएफ कर्मी संदिग्ध की निगरानी करने लगे। शक के आधार पर यात्री नवाब जाई लाल मोहम्मद को जांच के लिए रोका। वह अफगानिस्तान मूल का नागरिक निकला और उसे काबूल जाना था।

लगेज देखकर शक हुआ

जांच एजेंसी को नवाब के पास मौजूद लगेज का बड़ा साइज देखकर उस पर शक हुआ। बैगेज स्केनर के दौरान लगेज में कुछ संदिग्ध सामान दिखा। जब लगेज को खोलकर जांच की गई तो उसमें कपड़े, सामान से अधिक दवा निकली। पूछताछ में नवाब दवा के बारे में संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। दवा की कीमत करीब 3.3 लाख आंकी गई है। यह दवा किस काम आती है। इतनी अधिक मात्रा में दवा कहां से खरीदी गई इस बात का पता लगाया जा रहा है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ