अब आपको पोस्ट ऑफिस पहले की तरह बोरिंग नहीं लगेंगे. क्योंकि भारतीय डाक अब लेकर आई है Gen Z पोस्ट ऑफिस. युवा पीढ़ी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए भारतीय डाक ने Gen Z पोस्ट ऑफिस की शुरुआत की है. एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में मौजूद डाक घरों की थीम को बदला गया है. इंडियन डाक का मकसद ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पोस्ट ऑफिस की तरफ आकर्षित करना है.
Gen-Z पोस्ट ऑफिस क्या है?
ये नए जमाने का पोस्ट ऑफिस है. पुराने डाकघरों की कायापलट कर इन्हें तैयार किया गया है. इन्हें मॉर्डन टैकनीक, डेकोरेशन और सुविधाओं से लैस किया गया है. पोस्ट ऑफिस में सब कुछ डिजिटल है. अब युवा QR कोड से पेमेंट कर सकते हैं, साफ-सुथरी जगह पर बैठ सकते हैं. युवाओं के लिए कॉफी शॉप और वाई-फाई की सुविधा का भी अच्छा इंतजाम है.
ये भी पढ़ें: Goa Night club Fire Case में मृतक के परिवार का बड़ा आरोप, ‘टुकड़े-टुकड़े में दे रहे थे बॉडी’
कहां-कहां खुला Gen-Z पोस्ट ऑफिस?
Gen-Z पोस्ट ऑफिस की शुरुआत IIT दिल्ली में हुई. ये मॉडल सभी को इतना पसंद आया कि कई कॉलेजों ने इसे अपनाया. केरल के कोट्टायम के सीएमएस कॉलेज में Gen Z पोस्ट ऑफिस की शुरुआत की गई है, जिसे खुद स्टूडेंट्स ने डिजाइन किया है. पोस्ट ऑफिस में बेहद खूबसूरत गार्डन, पुराने टायरों से बना स्टूल और कई सारी पेंटिंग लगाई गई हैं, जिन्हें छात्रों ने ही बनाया है. इस पोस्ट ऑफिस को खास बनाता है, इसका माईस्टैम्प कॉर्नर. यहां छात्र अपनी फोटो के साथ स्टैम्प बना सकते हैं. पोस्ट ऑफिस में चार्जिंग प्वॉइंट, बोर्ड गेम और लाइब्रेरी भी है. केरल के अलावा विशाखापत्तनम की आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी में भी Gen Z पोस्ट ऑफिस खोला गया है. इसमें डिजिटल डिस्पले, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन समेत कई सुविधाएं हैं.
इंटर्नशिप का भी ऑफर
पोस्ट ऑफिस को सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ उनके करियर पर भी सरकार का फोकस है. युवा Gen Z पोस्ट ऑफिस में इंटर्नशिप कर सकते हैं, जिससे वो इंडियन पोस्ट के काम को और करीब से समझ सकें.
ये भी पढ़ें: ‘मुझसे गलती हो गई..’, मासूम संग ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी करने वाले को पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक
संबंधित खबरें
बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
18 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
1 hr agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
12 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
12 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
13 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines