---विज्ञापन---

गर्लफ्रेंड के मां-बाप को जिंदा जलाकर मार डाला, 22 साल बाद पकड़ा गया शख्स

Mumbai Man Arrested After 22 Years: शख्स अक्सर गर्लफ्रेंड के मां-बाप से परेशान रहता था क्योंकि वह अपनी बेटी की शादी किसी और से करवाना चाहते थे।

---विज्ञापन---

Mumbai Man Arrested After 22 Years: पुणे में पुलिस ने 22 साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कहा कि एक 44 साल के शख्स ने 22 साल पहले अपनी गर्लफ्रेंड के होटल को जला दिया था। इसमें उसके माता-पिता की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही शख्स फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार वह तब से ही छिपकर रह रहा था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था।

किसी और से शादी करवाना चाहते थे परिजन

आरोपी की पहचान यशवंत बाबूराव शिंदे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लातूर का रहने वाला है। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, अब्दुल रहमान और जहराबी कांदिवली पूर्व के क्रांति नगर में घर के बाहर गुडलक होटल चलाते थे। एक अधिकारी ने बताया कि शिंदे तब 22 साल का था। वह अक्सर गर्लफ्रेंड के मां-बाप से परेशान रहता था क्योंकि वह अपनी बेटी की शादी किसी और से करवाना चाहते थे।

---विज्ञापन---

अपराध शाखा अधिकारी ने कहा, 12 अगस्त 2001 की रात जब वे अपना होटल बंद करने के बाद सो रहे थे, तब शिंदे और उसके तीन दोस्तों ने घर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। कुरार पुलिस ने बाद में शिंदे के दोस्तों की पहचान मोइनुद्दीन शेख, नागनाथ तेलंगे और व्यंकांत पचावाद के रूप में की।

---विज्ञापन---

चारों पर धारा 307, 436, 438 और 440 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की जांच के बाद उसकी मदद करने वाले तीन दोस्त पकड़े गए जबकि यशवंत बाबूराव भागने में सफल रहा। पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन 1) राजतिलक रोशन ने कहा- उसके दोस्तों को 2006 में किसी ठोस सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया था।

हालांकि पुलिस ने लातूर जिले में शिंदे के परिवार पर नजर रखी, लेकिन उन्होंने उनसे या गांव के किसी भी व्यक्ति से कभी संपर्क नहीं किया। कुछ महीने पहले उसके गांव का रहने वाला शख्स अचानक शिंदे से मिला, और उन्होंने एक-दूसरे को अपना नंबर दे दिया।

---विज्ञापन---

News24 Whatsapp Channel

परिवार और दोस्तों से नाता तोड़ा

इस व्यक्ति ने हाल ही में पुणे की यात्रा के दौरान शिंदे से मुलाकात के बारे में दूसरों को बताया। इसके बाद पुलिस के मुखबिर ने कुछ दिन पहले ही फोन पर यह खबर दी। इसके बाद पुलिस ने पुणे के कोंडवा में शिंदे का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शिंदे नाम बदलकर नहीं रह रहा था। हालांकि उसने अपने परिवार और दोस्तों से नाता तोड़ लिया था। उसने शादी कर ली और उनके दो बच्चे भी हुए।

---विज्ञापन---

शनिवार को उसे मुंबई लाया गया। पूछताछ करने पर शिंदे ने बताया कि वह इस घटना के बाद तुरंत बाद गोवा चला गया था। बाद में 2005 में पुणे जाने से पहले कुछ साल तक उसने बेंगलुरु और कुछ समय के लिए हैदराबाद में काम किया। शिंदे को एक अदालत में पेश किया गया जहां से 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 26, 2023 08:45 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola