
टीम इंडिया का 'Water Boy'! 3 साल से सिर्फ पिला रहा पानी, इंग्लैंड में भी टेस्ट डेब्यू रह जाएगा सपना?
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Abhimanyu Easwaran: एक खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ लगभग हर विदेशी दौरे पर साल 2022 से जा रहा है, लेकिन उसका टेस्ट डेब्यू का सपना अब तक साकार नहीं हो सका है। इस खिलाड़ी की आंखों के सामने 15 प्लेयर्स अपना डेब्यू कर चुके हैं। इंग्लैंड में भी यह खिलाड़ी टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा है, पर अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। यह बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि अभिमन्यु ईश्वरन हैं।
अभिमन्यु की टीम इंडिया के स्क्वॉड में पहली बार एंट्री साल 2022 में हुई थी। 2021 में भी वह इंग्लैंड दौरे पर स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर गए थे। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद अभिमन्यु तीन साल से अपने टेस्ट डेब्यू का सिर्फ वेट कर रहे हैं।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभिमन्यु के नाम 27 शतक दर्ज हैं। माना जा रहा था कि रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद अभिमन्यु को मौका दिया जाएगा, लेकिन उनसे ऊपर साई सुदर्शन को तरजीह दे दी गई। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.