Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में किया रोड शो

Breaking News LIVE Updates: आज ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान नेतृत्व के साथ बैठक करने वाले हैं, इस दौरान वो अमेरिका के साथ चल रहे तनाव को लेकर शांति प्रयासों पर चर्चा करेंगे. वहीं, हैदराबाद में आज के. कविता अपनी नई पार्टी लॉन्च करेंगी. इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं.

Breaking News LIVE Updates

Credit: News24

आज 25 अप्रैल दिन शनिवार है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान नेतृत्व के साथ बैठक करने वाले हैं, इस दौरान वो अमेरिका के साथ चल रहे तनाव को लेकर शांति प्रयासों पर चर्चा करेंगे. वहीं, हैदराबाद में आज के. कविता ने अपनी नई पार्टी लॉन्च की. इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज कोलकाता और श्रीरामपुर में रैली कर सकते हैं. RLD प्रमुख जयंत चौधरी भी आज मेरठ के सिवालखास निर्वाचन क्षेत्र में रैली करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में EC का कड़े इंतजाम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में EC का कड़े इंतजाम का ऐलान, CCTV कैमरे न सिर्फ बूथों में बल्कि मतदान केंद्र तक आने-जाने वाली सड़कों पर भी लगाने की तैयारी की जा रही है. घनी आबादी वाले इलाके में ड्रोन के जरिए विशेष निगरानी की जाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूँ- डॉ. गोबर्धन दास

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल: NITI Aayog के पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर नियुक्त होने पर डॉ. गोबर्धन दास ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर अपना भरोसा जताया... मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि मुझे देश के लिए काम करने का मौका मिल रहा है... हम 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के PM मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेंगे..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोघाट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल के नादिया में यूपी के सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डिब्रूगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोलकाता में किया रोड शो

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP के मऊ में सड़क हादसा: पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत

UP के मऊ में सड़क हादसे में पति-पत्नी, बेटे समेत 5 की मौत हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कितने प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास?

 जारी आंकड़ों के मुताबिक, लड़कों का पास प्रतिशत 88.03 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि 96.07 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गीतिका और सुशीला हैं 12वीं की टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला दोनों ने टॉप किया है. दोनों के 500 में से 490 अंक आए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अक्षिता ने 10वीं क्लास में मारी बाजी

हाई स्कूल की टॉपर अक्षिता गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जारी हो गया उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। uaresults.nic.in
ubse.uk.gov.in पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जंगलों में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक बिल्डिंग में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के कोटपूतली में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से 4 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया दूसरा इमरजेंसी एग्जिट नोटिस

चीन ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए दूसरी आपातकालीन exit notice जारी की है. चीन ने 27 फरवरी को पहली बार अपने नागरिकों को ईरान से जितनी जल्दी संभव हो निकलने की सलाह दी थी, जिसके बाद अगले दिन से ही युद्ध शुरू हो गया था

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पंजाबी बाग में झुग्गी बस्ती में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ