नई दिल्ली: दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस मिला है। नाइजीरिया की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। ये दिल्ली में मंकीपॉक्स का 8वां मामला है। संक्रमित महिला 30 साल की है। भारत में मंकीपॉक्स के संक्रमणों की कुल संख्या अब 13 हो गई है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंकीपॉक्स से पीड़ित एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को भी दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में अब तक मंकीपॉक्स के कुल आठ मामले सामने आए हैं। नवीनतम एक नाइजीरियाई महिला है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है और उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।”
जिस मरीज के संक्रमण की अभी पुष्टि नहीं हुई है वह भी नाइजीरियाई महिला है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उसे 14 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें सातवें और आठवें मामले की पुष्टि हुई है और संदिग्ध मामले का इलाज चल रहा है। “तीनों मरीज ठीक कर रहे हैं।”
मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल के कोल्लम जिले में 14 जुलाई को सामने आया था। मरीज को पिछले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। केरल में सभी पांच मंकीपॉक्स रोगियों का संयुक्त अरब अमीरात का यात्रा इतिहास था। बता दें कि मंकीपॉक्स एक वायरल ज़ूनोसिस (जानवरों से मनुष्यों में प्रसारित होने वाला वायरस) है जिसमें चेचक के रोगियों के समान लक्षण होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जुलाई को इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।
संबंधित खबरें
आज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
53 mins agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
10 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
11 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
12 hrs agoकिन्हें दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, अब तक कितने भारतीयों को मिला ये अवॉर्ड
13 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
14 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
15 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines