गुवाहटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पूर्वोत्तर राज्यों में शनिवार को करीब 40 हजार किलोग्राम ड्रग्स नष्ट की गई। गृह मंत्री कार्यालय के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में बरामद यह ड्रग्स नष्ट की गई। गृह मंत्री के ट्वीट के अनुसार असम में लगभग 11000 किलोग्राम, अरुणाचल प्रदेश में 8000 किलोग्राम, मेघालय में 4000 किलोग्राम, नागालैंड में 1600 किलोग्राम, मणिपुर में 398 किलोग्राम, मिज़ोरम में 1900 किलोग्राम, त्रिपुरा में 1500 किलोग्राम और त्रिपुरा में 12,000 किलोग्राम ड्रग्स नष्ट की गई।
बता दें गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने गुवाहाटी में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन का उद्घाटन किया।यह 95,000 वर्ग फुट में फैला है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी का सबसे बड़ा कार्यालय है। यहां लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सरकार सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) को पूर्वोत्तर भारत में शांति स्थापित करने के बाद ही हटाएगी।
आगे उन्होंने कहा राहुल गांधी ने तुष्टिकरण के लिए (2019 में) सत्ता में आने पर कांग्रेस को पूर्वोत्तर से AFSPA हटाने का एजेंडा दिया। जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने कहा कि हम पहले पूर्वोत्तर में शांति लाएंगे और उसके बाद ही करेंगे। अफस्पा हटेगा जो सिर्फ तुष्टिकरण के लिए नहीं होगा।। उन्होंने कहा असम के लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अगले पांच वर्षों में राज्य को ‘बाढ़ मुक्त’ करेगी।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
9 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
10 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
11 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
13 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
17 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines