पूर्वोत्तर राज्यों में 40 हजार किलोग्राम ड्रग्स की गई नष्ट, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद

AMIT SHAH

AMIT SHAH in assam

विज्ञापन

गुवाहटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पूर्वोत्तर राज्यों में शनिवार को करीब 40 हजार किलोग्राम ड्रग्स नष्ट की गई। गृह मंत्री कार्यालय के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में बरामद यह ड्रग्स नष्ट की गई। गृह मंत्री के ट्वीट के अनुसार असम में लगभग 11000 किलोग्राम, अरुणाचल प्रदेश में 8000 किलोग्राम, मेघालय में 4000 किलोग्राम, नागालैंड में 1600 किलोग्राम, मणिपुर में 398 किलोग्राम, मिज़ोरम में 1900 किलोग्राम, त्रिपुरा में 1500 किलोग्राम और त्रिपुरा में 12,000 किलोग्राम ड्रग्स नष्ट की गई।

विज्ञापन

बता दें गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने गुवाहाटी में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन का उद्घाटन किया।यह  95,000 वर्ग फुट में फैला है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में पार्टी का सबसे बड़ा कार्यालय है। यहां लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सरकार सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) को पूर्वोत्तर भारत में शांति स्थापित करने के बाद ही हटाएगी।

आगे उन्होंने कहा राहुल गांधी ने तुष्टिकरण के लिए (2019 में) सत्ता में आने पर कांग्रेस को पूर्वोत्तर से AFSPA हटाने का एजेंडा दिया। जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने कहा कि हम पहले पूर्वोत्तर में शांति लाएंगे और उसके बाद ही करेंगे। अफस्पा हटेगा जो सिर्फ तुष्टिकरण के लिए नहीं होगा।। उन्होंने कहा असम के लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अगले पांच वर्षों में राज्य को ‘बाढ़ मुक्त’ करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ