नई दिल्ली: नीतीश कुमार ने बिहार मे फिर से खेला कर दिया है। नीतीश कुमार ने नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिलाया है। वे 8वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। हालांकि चर्चा ये भी है कि नीतीश कुमार की निगाहें अब दिल्ली पर है। 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्ष का पीएम फेस हो सकते हैं।
गिरिराज सिंह ने उड़ाया मजाक
इस बीच बीजेपी नीतीश कुमार को घेरने में लगी हुई है। बीजेपी के नेता नीतीश कुमार को खुब खरी-खरी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ कुर्सी के हैं। बीजेपी के गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक करियर ऐसा ही रहा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, “वह कुछ नया नहीं कर सकते। इसलिए जवाबदेही और सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए वह साझेदार बदलते हैं।”
हमने नीतीश कुमार को सम्मान दिया: सुशील मोदी
नीतीश कुमार के इस आरोप पर कि भाजपा जदयू को नष्ट करने की कोशिश कर रही थी। भाजपा नेता आरएस प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने उन्हें कई बार केंद्रीय मंत्री बनाया और उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाया। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को राजद के साथ वह सम्मान नहीं मिलेगा जो उन्हें भाजपा में मिला था। हमने ज्यादा सीटें होने के बावजूद उन्हें सीएम बनाया और कभी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं की। हमने तो उन्हें ही तोड़ा जिन्होंने हमें धोखा दिया। महाराष्ट्र में, शिवसेना ने हमें धोखा दिया और परिणाम भुगतने पड़े।
‘2024 में पीएम फेस बने नीतीश’
बिहार में मंगलवार को 2024 में पीएम के लिए नीतीश की अटकलें तेज हो गईं। नीतीश के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने ‘राष्ट्रीय राजनीति’ का संकेत छोड़ दिया और नए गठबंधन के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी। कुशवाहा ने ट्वीट किया, “नीतीश जी देश आपका इंतजार कर रहा है।”
कांग्रेस नेता संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार 2024 में संयुक्त विपक्ष के चेहरे के रूप में ममता बनर्जी की तुलना में अधिक स्वीकार्य चेहरे होंगे। “भाजपा को हराने के लिए आपको या तो सगाई के नियमों को बदलना होगा या उन्हें अपने खेल में हरा देना होगा।”
संबंधित खबरें
'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
11 mins ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
40 mins ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
2 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
3 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
3 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
4 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
5 hrs agoइंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम
6 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines