गाजियाबाद में अब इस तारीख को होगी प्लॉट्स की नीलामी! GDA ने दिया अपडेट

अगर आप भी गाजियाबाद में प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास एक और मौका है, क्योंकि जिन प्लॉट्स की नीलामी आज होने वाली थी, उनकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है, जिसके लिए GDA ने नया सर्कुलर जारी किया है।

GDA plot Scheme 2025
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने 300 से ज्यादा प्लॉट्स के लिए आवेदन मांगे हैं। इस स्कीम में अब आवेदन बंद हो गए हैं, जिसके तहत प्लॉट्स की नीलामी होनी बाकी है। इंदिरापुरम में निकाले गए इन प्लॉट्स के ई-नीलामी का आज आयोजन होना था, लेकिन GDA ने इसकी तारीख में बदलाव किया है। आपने भी इन प्लॉट्स के लिए आवेदन किया है और ई-नीलामी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। यहां जानिए प्राधिकरण ने ई-नीलामी की तारीख क्यों बदली और नई तारीख क्या होगी?

आज नहीं होगी प्लॉट्स की ई-नीलामी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने प्लॉट स्कीम की तारीखों में कुछ बदलाव किए हैं। इन अपडेट्स को आवेदकों के साथ साझा किया गया है। दरअसल, प्राधिकरण ने लाईसेंस डीड के आधार पर सामुदायिक केन्द्रों और इन्दिरापुरम विस्तार के प्लॉट्स निकाले हैं। इन प्लॉ्टस की ई-नीलामी 25 मार्च को तय की गई थी, जिसका आयोजन लोहिया नगर, गाजियाबाद स्थित हिन्दी भवन में सुबह 11:00 बजे से होना था, लेकिन इस नीलामी की तरीख को आगे बढ़ाते हुए इसकी तारीख 28 मार्च कर दी गई है। इसके पहले 26 मार्च को नीलामी का दिन तय किया गया था।

Advertisment

हेल्पलाइन नंबर कौन से?

जो भी आवेदक इस स्कीम से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं, उसके लिए कई हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। सबसे पहले आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट www.gdaghaziabad.in से सभी प्लॉट्स की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए प्राधिकरण की आधिकारिक ईमेल आईडी helplinegda@gmail.com पर भी अपनी क्वेरी बता सकते हैं। प्राधिकरण ने हेल्पलाईन नंबर 0120-4418 384 या व्हाट्‌सएप नंबर 9990988004 भी दिया है। इसके अलावा, आवेदन ब्रोशर 26.03.2025 मार्च तक HDFC बैंक की मुख्य शाखा-RDC राजनगर, जनपद-गाजियाबाद, के अलावा, मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की शाखाओं में पैसा जमा कराकर ले सकते हैं।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ