Ghaziabad News: लोनी थाना क्षेत्र में एयरफोर्स से रिटायर्ड योगेश कुमार (58 वर्ष) को 26 दिसंबर 2025 अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी. इलाज के दौरान योगेश कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के बेटे नितेश कुमार की तहरीर पर थाना लोनी में मुकदमा दर्ज किया गया. हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई. सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया. विवेचना के दौरान अरविंद कुमार और नवीन कुमार के नाम सामने आए.
वॉयस ओवर पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट पीटकर हत्या, दवा की छोटी दुकान चलाते थे खोकन दास
पूछताछ में आरोपी अरविंद के चौंकाने वाले खुलासे
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई. बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं. एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी अरविंद ने जो बताया, वो हैरान करने वाला है. आरोपी के मुताबिक, मृतक योगेश कुमार एयरफोर्स से रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों को महिला मित्रों पर खर्च कर रहा था और अपनी पत्नी व दोनों बेटों पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था. इसी रंजिश में योगेश के दोनों बेटों नितेश और गुड्डू ने 5 लाख रुपये में अपने ही पिता की हत्या की सुपारी दी.
योगेश के अंतिम संस्कार में भी दिखा अरविंद
इस साजिश में पड़ोसी अरविंद कुमार और उसका बहनोई नवीन कुमार, जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस का कांस्टेबल है और वर्तमान में कौशांबी में तैनात है, दोनों शामिल हुए. अरविंद और कांस्टेबल नवीन ने दिल्ली–सहारनपुर हाईवे के पास योगेश कुमार को रोका. दोनों ने एक-एक गोली मारी और लोहे के पाइप से हमला कर उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी सीसीटीवी से बचने के लिए सुनसान जगह पहुंचे, कपड़े बदले और फरार हो गया. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि
मुख्य आरोपी अरविंद, योगेश के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ और खुद को सामान्य दिखाता रहा.
अरविंद कुमार का आपराधिक इतिहास खौफनाक
अरविंद कुमार का आपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक है. साल 2008 में, जब वह नाबालिग था, उसने अपने पिता के साथ मिलकर बुलंदशहर में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या की थी..उस मामले में भी 5 लाख रुपये की सुपारी ली गई थी. “हत्या के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”
फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद कुमार को जेल भेज दिया है, जबकि मृतक के बेटे नितेश, गुड्डू और कांस्टेबल नवीन फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: नए साल पर आर्मी अस्पताल के पास धमाका, नालागढ़ में दहशत, प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आंखों देखी
संबंधित खबरें
Viral Video: पालतू कुत्ते को लेकर सोसाइटी की लिफ्ट में 2 महिलाओं के बीच मारपीट
25 days agoकल का मौसम: 19 राज्यों पर 14 घंटे भारी! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
40 days agoएनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूटी दुकान
61 days agoदिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD अपडेट
61 days ago2027 की महाभारत: क्या चुनावी राजनीति का पुराना फॉर्मूला बदलेगा Gen Z फैक्टर?
62 days agoदिल्ली-NCR में भारी बारिश से बुरा हाल, सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल'; कहां-कहां जाम
63 days agoउत्तराखंड से क्यों लौटाया गया कांवड़ यात्रा का चर्चित Kasana DJ? कौन है मालिक
65 days agoकांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद, जानिए कब तक के लिए जारी हुआ आदेश
67 days agoकल का मौसम: कितने राज्यों में बरसेंगे बादल? IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट
76 days agoबिना ट्रैफिक रोके बना 58 मीटर लंबा स्टील मेट्रो ब्रिज, सिर्फ 48 घंटे में हुआ ये काम
78 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines