---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Gaming angle-right

Free Fire MAX рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ рдФрд░ рдЗрд╕реЗ рдХреИрд╕реЗ рдЦреЗрд▓рддреЗ рд╣реИрдВ? рдЬрд╛рдирд┐рдП рдЧреЗрдо рд╕реЗ рдЬреБреЬреА рдЫреЛрдЯреА-рдмреЬреА рд╣рд░ рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА

Free Fire MAX рдХрд╛рдлреА рд▓реЛрдХрдкреНрд░рд┐рдп рдЧреЗрдо рд╣реИ рд▓реЗрдХрд┐рди рдХрдИ рд╕рд╛рд░реЗ рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреЛ рд╢рд╛рдпрдж рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рдкрддрд╛ рдирд╣реАрдВ рд╣реЛрдЧрд╛ред рдЧреЗрдо рдЦреЗрд▓рдиреЗ рдХреЗ рддрд░реАрдХреЗ рд╕рдореЗрдд рдЫреЛрдЯреА-рдмреЬреА рд╣рд░ рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рд╕рднреА рдХреЛ рдЕрдЪреНрдЫреЗ рд╕реЗ рдкрддрд╛ рд╣реЛрдиреА рдЪрд╛рд╣рд┐рдПред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Free Fire MAX: भारत में पिछले कुछ सालों में मोबाइल गेमिंग काफी ज्यादा लोकप्रिय हुई है। अलग-अलग तरह के गेम खिलाड़ी खेलना पसंद करते हैं। इसी बीच बैटल रॉयल गेम्स खेलने का अलग ही रोमांच है। भारत में Free Fire MAX को सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में से एक माना जाता है। कई लोगों को शायद इस गेम के बारे में पता होगा लेकिन पूरी जानकारी नहीं होगी। आइए हम फ्री फायर मैक्स से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी पर नजर डालते हैं।

क्या है Free Fire MAX और इसे कैसे खेलते हैं?

Free Fire MAX एक बैटल रॉयल गेम है, जहां एक मैप पर 52 खिलाड़ी उतरते हैं। इसी बीच उन्हें गन्स समेत अलग-अलग तरह की सामग्री उठानी होती है। इसके बाद आपस में उन सभी के बीच गन फाइट होती है। समय के साथ मैप छोटा होता जाता है। अंत में जो खिलाड़ी या टीम बच जाती है, उसकी जीत होती है। खिलाड़ियों को मैप में अपनी मन पसंद जगह पर उतरने का मौका मिलता है और स्क्रीन पर उनके पास आगे बढ़ने, शूट, जम्प समेत अलग-अलग तरह के बटन होते हैं, जिससे वो इस गेम का आनंद ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

फ्री फायर मैक्स को कब लॉन्च किया गया था और इसे किसने बनाया था?

Garena और 111 डॉट्स स्टूडियो ने मिलकर Free Fire को 2017 में जारी किया था और इसके बाद यह बेहद लोकप्रिय हुआ। 2021 में इसका MAX वर्जन जारी किया गया। भारत में Free Fire को फरवरी 2022 में बैन कर दिया गया था लेकिन MAX वर्जन उपलब्ध है। Garena ने इसे ही भारत में अपना मुख्य वर्जन बनाए रखा है।

गेम का साइज, डाउनलोड्स और रेटिंग

फ्री फायर मैक्स को अब तक 500 मिलियन (50 करोड़) बार डाउनलोड किया गया है। इसका साइज मात्र 328 एमबी है और इसकी रेटिंग 4.2 है। इससे पता चलता है कि गेम इतना ज्यादा लोकप्रिय है और रिव्यू भी तारीफ करने लायक हैं।

---विज्ञापन---
Free Fire MAX, Free Fire

फ्री फायर मैक्स के डाउनलोड्स

Free Fire MAX के अलग-अलग मोड्स

फ्री फायर मैक्स में सिर्फ बैटल रॉयल मोड नहीं है। कुछ अलग-अलग प्रकार के मोड उपलब्ध हैं। नीचे इसकी लिस्ट है:

---विज्ञापन---
  • बैटल रॉयल मोड
  • क्लैश स्क्वाड मोड
  • क्राफ्ट लैंड मोड
  • लोन वुल्फ मोड

ईस्पोर्ट्स और लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स

फ्री फायर मैक्स शुरुआत में बतौर ईस्पोर्ट्स गेम नहीं आया था। इसे 2019 में ईस्पोर्ट्स में जगह मिली और इसके बाद से लगातार टूर्नामेंट होते आ रहे हैं। सबसे पहले Free Fire World Series (FFWS) देखने को मिला था। कई सारे यूट्यूबर इस गेम को खेलते हैं, जिसमें सबसे लोकप्रिय नाम टोटल गेमिंग, ज्ञान गेमिंग और देसी गेमर्स हैं।

ये भी पढ़ें:- BGMI को कैसे कर सकते हैं डाउनलोड? जानिए एंड्रॉइड और आईफोन पर इंस्टॉल करने का सही तरीका

---विज्ञापन---

First published on: Jul 22, 2025 11:38 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola