Online Gaming Bill 2025: भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को पास कर दिया गया है। इसके बाद भारत में गेमिंग को लेकर बड़े बदलाव को मिलेंगे। Dream 11 समेत कई सारी ऐप्स पर बैन लग सकता है। Free Fire और BGMI पर फैंस की नजर है। इन दोनों गेम्स को पूरे भारत में खेला जाता है। ऑनलाइन गेमिंग बिल में साफ तौर पर बताया गया है कि ईस्पोर्ट्स को फायदा होगा और यह दोनों ही गेम्स ईस्पोर्ट्स के अंतर्गत आते हैं। आइए 5 चीजों पर नजर डालते हैं, जो ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद BGMI और Free Fire MAX के ईस्पोर्ट्स को भारत में बदल देंगी।
1. खेल का दर्जा दिया जाएगा
ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद ईस्पोर्ट्स को भी एक खेल का दर्जा दे दिया जाएगा। इसके बाद BGMI और Free Fire MAX समेत अन्य गेम्स के टूर्नामेंट का महत्व बढ़ जाएगा, क्योंकि यह मात्र गेमिंग टूर्नामेंट नहीं रहेंगे, बल्कि स्पोर्ट्स प्रतियोगिता बन जाएगी।
2. ईस्पोर्ट्स का नया आयोग तैयार होगा
ऑनलाइन गेमिंग बिल के आने के बाद ईस्पोर्ट्स से जुड़ा नया आयोग तैयार किया जाएगा। इससे ईस्पोर्ट्स को आगे बढ़ाया जा सकेगा और गेम्स को सेफ तरीके से खेलने के लिए प्रमोट किया जाएगा। यह ईस्पोर्ट्स की ग्रोथ को दोगुना कर देगा।
3. ट्रेनिंग अकादमी हो सकती है तैयार
ऑनलाइन गेमिंग बिल के अनुसार मिस्ट्री ऑफ युथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स को ईस्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने का काम दिया गया है। वो नियम-कानून तैयार करेंगे और ट्रेनिंग अकादमी बनानी होगी। इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़े कुछ प्लेफॉर्म भी बनाने पड़ सकते हैं, जिससे ईस्पोर्ट्स की बढ़ोतरी हो।
4. रियल मनी गेमिंग बैन होने से ईस्पोर्ट्स में बढ़ेगी रुचि
ऑनलाइन गेमिंग बिल द्वारा रियल मनी से जुड़ी ऐप्स को बैन किया जा सकता है। ऐसे में Dream 11 समेत कई सारे ऐप्स का पत्ता कट सकता है। इसका फायदा भारत में ईस्पोर्ट्स को होगा, क्योंकि लोग स्किल से जुड़े गेम खेलना शुरू करेंगे और ईस्पोर्ट्स में सुधार होगा। BGMI और Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स भी रियल मनी गेम्स के बजाय इनमें आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
5. ग्लोबल ईस्पोर्ट्स में भारत का नाम बनाने के लिए
पूरी दुनिया में पिछले कुछ सालों में ईस्पोर्ट्स अलग लेवल पर चला गया है। अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर लगातार अलग-अलग गेम के टूर्नामेंट देखने को मिलते हैं। टीम इंडिया भी इसमें हिस्सा लेती हैं और नए गेमिंग बिल के बाद ईस्पोर्ट्स को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। सरकार भारत में भी इन टूर्नामेंट्स की मेजबानी करने की कोशिश कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- क्या ऑनलाइन गेमिंग बिल के कारण BGMI और Free Fire MAX होंगे बैन? जानिए किन ऐप्स पर सरकार लगा सकती है रोक
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
164 days agoFree Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
352 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
353 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
354 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
355 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
358 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
358 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
361 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
361 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
362 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines