PKL 2025: 3 बार की चैंपियन पटना पायरेट्स 'फिसड्डी', ये टीमें मचा रही हड़कंप, कुछ ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल
प्रो कबड्डी लीग के 12 सीजन के 20 मैच हो चुके हैं। इसके बाद पॉइंट्स टेबल रोचक स्थिति पर आ गया है। पटना पायरेट्स ने जहां अपना एक भी मैच नहीं जीता है, वहीं दबंग दिल्ली की एक भी हार नहीं हुई है।
PKL 2025 Points Table: प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत 29 अगस्त से हुई थी। अभी तक लीग स्टेज के 20 मैच हो गए हैं। कुछ टीमें कमाल कर रही हैं, वहीं कुछ का प्रदर्शन उम्मीद के लायक नहीं रहा है। 3 बार के PKL विजेता पटना पायरेट्स ने अब तक 12वें सीजन में कोई भी मैच नहीं जीता है। वो अभी भी जीत के लिए तरस रहे हैं, वहीं कुछ टीमें कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं।
PKL 2025 में कुछ टीमें कर रही हैं कमाल
प्रो कबड्डी लीग में इस समय पुणेरी पलटन टॉप पर चल रही है और यू मुंबा दूसरे पायदान पर है। दबंग दिल्ली केसी ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। ये 3 टीमें लगातार PKL के 12वें सीजन में हड़कंप मचा रही हैं। नीचे पूरा पॉइंट्स टेबल है:
विज्ञापन
स्थान
टीम
मैच
जीत
हार
अंक
1
पुणेरी पलटन
4
3
1
6
2
यू मुंबा
4
3
1
6
3
दबंग दिल्ली केसी
3
3
0
6
4
तेलुगु टाइटंस
4
2
2
4
5
यूपी योद्धाज
3
2
1
4
6
हरियाणा स्टीलर्स
3
2
1
4
7
जयपुर पिंक पैंथर्स
3
1
2
2
8
बंगाल वॉरियर्स
3
1
2
2
9
तमिल थलाइवाज
3
1
2
2
10
गुजरात जायंट्स
3
1
2
2
11
बेंगलुरु बुल्स
4
1
3
2
12
पटना पायरेट्स
3
0
3
0
PKL में आज कौन-कौन से मैच?
प्रो कबड्डी लीग में आज दो बड़े मैच होने वाले हैं। हरियाणा स्टीलर्स की भिड़ंत आज रात 8 बजे बेंगलुरु बुल्स से होने वाली है। बेंगलुरु बुल्स ने अब तक 4 में से एक ही मैच जीता है और उन्हें दोबारा फॉर्म में आने के लिए ये मैच जीतना ही होगा। दिन का दूसरा मैच टेबल टॉपर्स पुणेरी पलटन और अपनी पहली जीत तलाश रहे पटना पायरेट्स के बीच होने वाला है। यह मुकाबला रात 9 बजे शुरू होगा। पायरेट्स टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और वो पहला मैच जीतना चाहेंगे। ये दोनों ही मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और ऑनलाइन इन मैचों की स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी।