Reality of Unlimited Diamond App: Free Fire MAX की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। डेवलपर्स कई सारी ऐसी चीजें रिलीज करते हैं, जिन्हें हासिल करके आप खुद को अनोखा और खास दिखा सकते हैं। खिलाड़ी मुख्य रूप से बंडल्स या गन स्किन्स पर ही पैसा खर्च करते हैं। चुनिंदा ऐसे लोग हैं, जो डायमंड्स खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं। इसी वजह से वो मुफ्त में डायमंड्स पाने की कोशिश करते हैं। उनकी मुलाकात अनलिमिटेड डायमंड ऐप से होती है। आइए जानते हैं कि इस तरह का मोड काम करता है, या नहीं।
क्या है अनलिमिटेड डायमंड ऐप की सच्चाई?
कई सारी वेबसाइट और यूट्यूब वीडियो में दावा किया जाता है कि अनलिमिटेड डायमंड मोड काम करते हैं। बताया जाता है कि यह अलग तरह के ऐप होते हैं और इसमें पहले से डायमंड होते हैं। आप कोई आयटम्स खरीद सकते हैं। हालांकि, यह सभी दावे पूरी तरह से झूठ हैं। इस तरह के अनलिमिटेड डायमंड ऐप पूरी तरह से फ्रॉड होते हैं और काम नहीं करते हैं। आपको इनका उपयोग करने की गलती नहीं करनी चाहिए।
क्यों काम नहीं करते हैं अनलिमिटेड डायमंड ऐप?
Garena द्वारा Free Fire MAX का सभी डाटा ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज पर सेव किया जाता है। अकाउंट और डायमंड से जुड़ी पूरी जानकारी भी ऑनलाइन स्टोर होती है। कोई भी मोड या ऐप गेम के अंदर की फाइल को नहीं बदल सकता है। अनलिमिटेड डायमंड मोड इसी वजह से काम नहीं करता है। सर्वर पर मौजूद डाटा बदला नहीं जा सकता है, जो साबित करता है कि यह पूरी तरह से फेक है।
Free Fire MAX के अकाउंट पर मंडरा सकता है खतरा
अगर आप अनलिमिटेड डायमंड मोड का उपयोग करते हैं, तो इसे अभी ही बंद कर दीजिए। Garena ने अपनी टर्म्स एंड कंडीशन में साफ तौर पर बताया है कि किसी भी ऐसी फाइल का उपयोग करना, जो गेम में बदलाव करने की कोशिश करे, पूरी तरह से गैरकानूनी है। अगर डेवलपर्स को पता चला या भनक लगी, तो अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाएगा। आपकी पूरी मेहनत खराब हो सकती है। इसी वजह से ये गलती बिल्कुल नहीं करना चाहिए।