Account Can Get Banned: Free Fire MAX में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसी वजह से वो अपनी स्किल्स बेहतर करते हैं और ट्रेनिंग में समय देते हैं। हालांकि, कुछ लोग शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करते हैं लेकिन यह चीज उनपर ही भारी पड़ सकती है। एक बड़ी गलती से उनका अकाउंट तुरंत ही बैन हो सकता है।
Free Fire MAX में मत कीजिए ये बड़ी गलती
कई सारे खिलाड़ी गेम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मोड वर्जन का उपयोग करने की कोशिश करते हैं। उनकी फाइल में बदलाव होता है और इसी वजह से वो गलत तरीके से फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। इस मोड से वो न सिर्फ निशाना लगाने में फायदा उठा सकते हैं, बल्कि विरोधियों को भी आसानी से स्पॉट कर सकते हैं। हालांकि, यह गलती उनपर भारी पड़ सकती है, क्योंकि अकाउंट बैन कर दिया जाता है।
Free Fire MAX का एंटी हैक सिस्टम है काफी तगड़ा
फ्री फायर मैक्स ने समय के साथ सुरक्षा और हैकर्स को गेम में नहीं लाने के लिए बहुत बड़े कदम उठाए हैं। उनका एंटी हैक सिस्टम बहुत मजबूत है और अगर आपने मोड ऐप में अपना अकाउंट लॉगिन भी किया, तो यह पूरी तरह बैन हो जाएगा। दूसरी बार अकाउंट को लाना संभव नहीं होगा, क्योंकि Garena द्वारा उसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाता है। इसी वजह से आपको किसी भी तरह की चीटिंग करने से बचना चाहिए।
फ्री फायर मैक्स का अकाउंट वापस लाना होगा मुश्किल
Free Fire MAX में अगर एक बार अकाउंट हैक और चीटिंग के चलते बैन हो गया, तो इसे वापस नहीं लाया जा सकता है। Garena ने भले ही हेल्पलाइन बनाई है, जहां मैसेज करके आप अपील कर सकते हैं। हालांकि, इसका वापस आना मुश्किल है। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का लालच आपके द्वारा खेले गए मैचों और रिकॉर्ड को पूरी तरह से खत्म कर सकता है। इस चीज का जरूर ध्यान रखकर गेम खेलें।
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX India Cup 2025 का पूरा शेड्यूल, जानिए कब होगा 1 करोड़ के इनाम के लिए ग्रैंड फाइनल