Ways Get Free Diamonds: Free Fire MAX की इन-गेम करेंसी डायमंड्स है और इसकी मदद से अलग-अलग तरह की चीजें खरीद सकते हैं. कई सारे लोग अच्छे बंडल्स और गन स्किन्स खरीदना चाहते हैं लेकिन उनके पास डायमंड्स नहीं होते हैं. मुफ्त में भी इन-गेम करेंसी हासिल कर सकते हैं लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है. हर दिन अगर कुछ समय दिया जाए, तो मुफ्त में डायमंड कमा सकते हैं और अपनी मनपसंद चीजें क्लेम कर सकते हैं. आइए ऐसे ही 3 तरीकों के बारे में बात करते हैं, जिनसे किस्मत चमकेगी और आप मुफ्त में डायमंड कमा पाएंगे.
1. टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर
Free Fire MAX में सीधा ईस्पोर्ट्स प्लेयर बनना मुश्किल है. हालांकि, टूर्नामेंट खेलकर अनुभव लिया जा सकता है. कई सारे यूट्यूबर और इंस्टाग्राम पेज हैं, जो अपने फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं. वो अलग-अलग टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं. वो इनाम के रूप में डायमंड गिफ्ट करते हैं और आप भी अपनी टीम के साथ ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं. किस्मत रही, तो आपको जीत दर्ज करने पर मुफ्त में इनाम मिल जाएगा. ये मेहनत से डायमंड्स कमाने का सबसे अच्छा तरीका है.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में ये 3 तरीके तेजी से बढ़ाएंगे रैंक! छोटे-छोटे बदलाव दे सकते हैं बड़ा फायदा
2. गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड
गूगल की एक ऐप है, जिसमें सर्वे करके आप मुफ्त में प्ले क्रेडिट कमा सकते हैं. गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. आप डाउनलोड करके प्रोफाइल पूरी कर दीजिए. कुछ समय बाद आपको सर्वे नजर आएंगे और अगर आप उनका सही जवाब देंगे, तो प्ले क्रेडिट मिलेंगे. उन्हें गूगल प्ले स्टोर में खर्च करके डायमंड्स खरीदे जा सकते हैं. अपनी जेब से एक भी रुपया नहीं खर्च करके डायमंड कमाने का ये अच्छा तरीका रह सकता है. हालांकि, इसमें थोड़ा समय देना होता है.
3. रिडीम कोड
Free Fire MAX में सभी बंडल्स, गन स्किन्स समेत अलग-अलग आयटम्स चाहते हैं. इसके लिए ही डायमंड्स की जरूरत होती है. रिडीम कोड को मुफ्त में इनाम हासिल करने के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. इससे भी फ्री में बंडल्स और अलग-अलग चीजें क्लेम कर सकते हैं. रिडीम कोड में कई बार डायमंड भी इनाम के रूप में मिलते हैं. ये भी फ्री में चीजें हासिल करने के लिए अच्छा विकल्प है.
ये भी पढ़ें:- BGMI में लगातार हो रहे फेल? ये 3 तरीके हर मैच में दिलाएंगे आसान जीत!
संबंधित खबरें
Free Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
348 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
349 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
351 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
354 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
357 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
358 days agoFree Fire MAX ने उठाया सख्त कदम, लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है असली वजह?
360 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
360 days agoFree Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
362 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, रिडीम कोड से आज पाएं बंडल्स, गन स्किन्स समेत कई मुफ्त इनाम
363 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines