Mistakes Can Lead Account Vanish: Free Fire MAX में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है. कुछ लोग सीरियस होकर मैच खेलते हैं और कुछ मनोरंजन के लिए खेलते हैं. फ्री फायर मैक्स खेलते समय कई सारे लोग भूल से गलतियां कर देते हैं और इससे उन्हें नुकसान होता है. कई बार मिस्टेक करने पर अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाता है और कुछ मौकों पर अपने आप गायब हो जाता है. अगर आपको इनसे बचना है, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना होगा. आइए हम 3 गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो अगर प्लेयर्स ने की, तो अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा.
1. अपनी ID से लिंक नहीं करना
जब प्लेयर्स अमूमन Free Fire MAX खेलना शुरू करते हैं, तो गेस्ट अकाउंट बनाते हैं. ये खाता कभी भी हमेशा के लिए नहीं होता है और अगर आप गेम अनइंस्टॉल करेंगे, तो अकाउंट हट जाएगा. इसी वजह से अगर गेस्ट अकाउंट का उपयोग कर रहे हैं, तो ये कभी भी गायब हो जाएगा. इसे तुरंत ही अपने गूगल, फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट से लिंक कर लीजिए.
2. अपने टीममेट्स को बार-बार नॉक करना
कई खिलाड़ी नादानी में या अनजाने में अपने ही साथियों के साथ मस्ती करते हैं और उन्हें नॉक कर देते हैं. ये चीज अगर बार-बार हुई, तो अकाउंट के खिलाफ शिकायत हो सकती है. इसके अलावा डिमेरिट पॉइंट भी कटते हैं. अगर ज्यादा बार ऐसा हुआ, तो खाता हमेशा के लिए Free Fire MAX के डेवलपर्स द्वारा बंद किया जा सकता है. ये गलती आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए, वरना पूरी मेहनत खराब हो जाएगी.
3. हैक्स का उपयोग करना
Free Fire MAX में कई लोग अच्छा प्रदर्शन करने की चाह रखते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं. वो बाद में हैक्स और मोड्स का उपयोग करने का फैसला करते हैं. इस तरह की गलती आपको भूलकर नहीं करनी चाहिए, वरना अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा. कई लोगों को नहीं पता होगा कि Garena ने हैक्स के खिलाफ सख्त कदम उठाया हुआ है और इसकी मदद लेकर गेम खेलने से तुरंत ही अकाउंट गायब हो जाता है.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में ऐसे चमकेगी किस्मत, 3 तरीकों से मुफ्त में हासिल कर पाएंगे डायमंड्स
संबंधित खबरें
Free Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
348 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
349 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
351 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
354 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
357 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
358 days agoFree Fire MAX ने उठाया सख्त कदम, लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के लिए बैन, क्या है असली वजह?
360 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
360 days agoFree Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
362 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, रिडीम कोड से आज पाएं बंडल्स, गन स्किन्स समेत कई मुफ्त इनाम
363 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines