हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Free Fire MAX खेलने का मजा होगा दोगुना, OB50 अपडेट के बाद नये बदलावों और फीचर्स की लिस्ट

---विज्ञापन---

OB50 Update: Free Fire MAX के OB50 अपडेट को लेकर फैंस में उत्साह है। इसके द्वारा अब गेम खेलने वालों का मजा दोगुना हो जाएगा। यह अपडेट 30 जुलाई 2025 यानी कल आएगा। इसे सुबह 9:30 को जारी किया जाएगा और अपडेट करके खिलाड़ी नए फीचर्स और बदलावों का आनंद ले सकते हैं। आइए OB50 अपडेट के बाद होने वाले नये बदलावों और फीचर्स की लिस्ट पर नजर डालेंगे।

1. नया कैरेक्टर

Free Fire MAX के नए अपडेट के साथ गेम में Rin नाम का नया कैरेक्टर आ रहा है। इस कैरेक्टर का इस्तेमाल करने पर डैमेज बढ़ जाता है। यह फीमेल कैरेक्टर है और इसका लुक बेहद शानदार है। किरदार का पूरा नाम Rin Yagami है और इसके पास कुनाई है। इससे ग्लू वॉल तबाह हो सकती है और विरोधियों पर डैमेज भी पड़ सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Garena Free Fire India (@freefireindiaofficial)

---विज्ञापन---

2. Naruto स्पेशल इवेंट

OB50 अपडेट के साथ नया Naruto के साथ कोलैबरेशन भी हो रहा है। इसके द्वारा कुछ इवेंट आएंगे, जिसमें से एक Epic Ninja Trials इवेंट है। इसमें खिलाड़ी Naruto के 5 कैरेक्टर्स Itachi, Orochimaru, Pain, Madara और Obito द्वारा खेल पाएंगे। आप अलग-अलग चैलेंज कर सकते हैं। इस खास इवेंट के साथ Naruto थीम के कुछ आयटम्स भी आएंगे, जिसमें गन स्किन्स, बंडल्स समेत अन्य आयटम्स होंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Garena Free Fire India (@freefireindiaofficial)

---विज्ञापन---

3. वेपन बैलेंस

हर अपडेट के साथ हथियारों की क्षमता में भी बदलाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि AC80, BIZON और AN94 गन की क्षमता में सुधार हो जाएगा। यह पहले से जरूर बेहतर हो जाएंगी लेकिन M828, FGL-24 और M1917 थोड़ी कमजोर हो जाएगी। M590 और VSK94 में थोड़ा चेंज होगा लेकिन इसकी ताकत में बढ़ोतरी या गिरावट नहीं होगी। M60 और M249 में अब पहले के मुकाबले ज्यादा अटैचमेंट्स लगाई जा सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by Garena Free Fire India (@freefireindiaofficial)

---विज्ञापन---

4. कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव

Free Fire MAX के नए अपडेट के बाद कुछ कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव भी देखने को मिलेगा। Alvaro और Laura, दोनों ही शानदार हैं और अब उनकी स्किल्स में सुधार होगा। Kairos, Nairi, Santino और Sonia की क्षमता में गिरावट देखने को मिलेगी। अगर आप इन कैरेक्टर का लगातार उपयोग करते हैं, तो यह आपके लिए बुरी खबर है।

View this post on Instagram

A post shared by Free Fire India Esports (@freefireindiaesports)

---विज्ञापन---

5. छोटे-मोरे बदलाव और फीचर्स

OB50 अपडेट के साथ संभावित तौर पर नया पेट भी आने वाला है। लूट जोन, स्पेशल एयरड्रॉप, यूआई में भी थोड़ा चेंज देखने को मिल सकता है। पिछले अपडेट में आए कुछ बग्स को भी सही किया जाने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Garena Free Fire India (@freefireindiaofficial)

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX की ईस्पोर्ट्स में धमाकेदार वापसी, 1 करोड़ की ईनामी राशि के साथ India Cup के क्वालीफायर शुरू

Sponsored Links by Taboola