Dream 11 Not Challenge Bill: ऑनलाइन गेमिंग बिल के चलते Dream 11 समेत कई सारी ऐप्स का कारोबार बंद हो गया। इस बिल में क्लियर किया गया था कि रियल मनी गेम्स बैन हो जाएंगे और Dream 11 भी उसी श्रेणी में आता है। उन्होंने खुद बता दिया था कि अब वो अपनी राह बदल रहे हैं और एक नई शुरुआत करेंगे। हालांकि, कुछ रियल मनी गेम्स ने हाईकोर्ट में भारत सरकार द्वारा पास किए गए ऑनलाइन गेमिंग बिल को चैलेंज किया है।
Dream 11 नहीं करेगा गेमिंग बिल को चैलेंज!
कुछ समय पहले ड्रीम 11 की पैरेंट कंपनी Dream Sports के को फाउंडर हर्ष जैन ने मनी कंट्रोल से बात करते हुए बताया था कि उनकी कंपनी सरकार द्वारा लाए गए रियल मनी गेमिंग बैन को चैलेंज नहीं करेगी। हालांकि, कुछ रियल मनी गेम्स ने कोर्ट में याचिका दायर की है और इसके बाद कई लोगों के मन में सवाल था कि Dream 11 भी ऐसा कुछ करेगा, या नहीं। फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटसी स्पोर्ट्स में Dream 11 एक फाउंडिंग मेंबर है।
ये भी पढ़ें:- Dream 11 और My11Circle को लेकर 5 बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट में जाएगा मामला! Money Contest पर अपडेट
FIFS ने मनी कंट्रोल को अपनी स्टेटमेंट में बताया कि वो ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 के दायरे में रहकर ही काम करेंगे। उन्होंने बताया कि फेडरेशन का कोई सदस्य इसके खिलाफ चैलेंज नहीं करेगा और वो सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने ये भी क्लियर किया कि अगर कोई एक्ट को चैलेंज करता है, तो वो फेडरेशन का हिस्सा नहीं रहेगा। ऐसे में लगभग क्लियर है कि Dream 11 समेत अन्य बड़ी रियल मनी गेमिंग ऐप्स द्वारा सरकार को चैलेंज नहीं किया जाने वाला है।
किन-किन गेम्स ने किया चैलेंज?
कर्नाटक, दिल्ली और मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट में A23 रमी, बघीरा कैरम और क्लबबूम 11 स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने याचिका दायर की और ऑनलाइन गेमिंग बिल को चैलेंज किया। उन्होंने अभी इस एक्ट को होल्ड पर रखने की मांग की। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट को याचिका उन्हें ट्रांसफर करने की मांग की है। अभी ये मामला जारी है लेकिन भारत सरकार को बिल के खिलाफ सीधा चैलेंज देना आसान नहीं है। राष्ट्रपति की अनुमति से ही बिल पास किया जाता है। हालांकि, अगर रियल मनी गेम्स को किसी तरह से दोबारा वापसी का मौका मिल जाता है, तो इसका फायदा Dream 11 को भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- Dream 11 जैसी ऐप्स का बैन होना क्यों था जरुरी? PM Modi ने ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लाने की बताई असली वजह
संबंधित खबरें
BGMI में FREE UC और Royale Pass पाने का सबसे आसान और सिक्योर तरीका
160 days agoFree Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
348 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
349 days agoBGMI फैंस की बल्ले-बल्ले, 4.1 अपडेट की रिलीज डेट का खुलासा, नए फीचर्स की होगी जमकर बारिश
350 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
351 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
354 days ago'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...' BGMI ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अपडेट के साथ बदल जाएगा गेम!
354 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
357 days ago1 करोड़ का BGMI टूर्नामेंट हारकर भी 'मालामाल' हुई भारतीय टीमें, कौन बना दिल्ली में हुए इंटरनेशनल कप का चैंपियन?
357 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
358 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines