कौन हैं Scout? BGMI ID, स्टैट्स, यूट्यूब चैनल और छोटी-बड़ी हर जानकारी

BGMI के कई सारे शानदार यूट्यूबर हैं और उनमें से एक Scout हैं। कई लोगों को उनका असली नाम, स्टैट्स और ID समेत काफी जानकारी नहीं पता होगी। आइए उसी पर नजर डालते हैं।

BGMI, Scout

Scout कौन हैं?

विज्ञापन

Scout: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के सबसे बड़े खिलाड़ियों की अगर बात होगी, तो उसमें Scout का नाम जरूर आएगा। वो चैनल पर अपनी शानदार वीडियो के कारण पसंद किए जाते हैं। वो यूट्यूबर होने के साथ-साथ ईस्पोर्ट्स प्लेयर भी हैं। उनकी खुद की टीम भी है। Scout का असली नाम तन्मय सिंह है। कई लोगों को उनकी ID, स्टैट्स और छोटी-बड़ी जानकारी पता नहीं होगी। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

Scout की BGMI ID और लेवल

Scout की BGMI ID 5144286984 है और वो 80 RP पर है। उनका IGN MDLscOutOP है। उनकी यह ID 7 साल पुरानी है और उन्होंने अब तक 10781 मैच इस आईडी से खेले हैं।

Advertisment

Scout के बैटल रॉयल स्टैट्स

करियर स्टैट्स

BGMI, Scout

Scout में स्क्वाड मोड में अपने बैटल रॉयल करियर में 9665 मैच खेले हैं और 2054 जीत दर्ज की है। उन्होंने अब तक 53701 फिनिश निकाले हैं और उनका F/D रेश्यो 5.56 का रहा है। डुओ मोड में Scout ने पिछले 7 साल में सिर्फ 71 मैचों में हिस्सा लेते हुए 24 जीत अपने नाम की है। इसी बीच उन्होंने 534 फिनिश निकाले हैं और उनका F/D रेश्यो 7.52 का है। Scout अब तक सिर्फ 3 ही सोलो मैचों में दिखाई दिए हैं और उन्होंने बिना जीते 19 फिनिश निकाले हैं, जहां उनका F/D रेश्यो 6.33 का है।

रैंक स्टैट्स

BGMI, Scout

Scout मौजूदा सीजन (C8S24) में अब तक सिर्फ 7 मैच खेले हैं और उन्होंने बिना जीत दर्ज किए 33 फिनिश किए हैं। अभी सीजन शुरू हुआ है और ऐसे में यह स्टैट्स बदल सकते हैं। आर्टिकल लिखते समय तक उन्होंने मात्र 7 मुकाबलों में ही हिस्सा लिया है।

विज्ञापन

यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट

Scout ने अपने चैनल को अगस्त 2018 में बनाया था और इसके बाद से वो लगातार वीडियो डाल रहे हैं। अभी उनके चैनल पर 5.07 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और वो 1700 के करीब वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर Scout ने 1210 पोस्ट डाली है और उनके 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर भी गेमप्ले वीडियो डालते रहते हैं।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ