कौन हैं BGMI खिलाड़ी Mortal? उनकी ID, स्टैट्स, यूट्यूब चैनल और छोटी-बड़ी जानकारी

BGMI के यूट्यूबर बहुत सारे हैं लेकिन अगर सबसे सफल प्लेयर्स के बारे में बात करेंगे, जो Mortal का नाम जरूर सबसे ऊपर आएगा। उनकी ID, स्टैट्स और चैनल के बारे में जरूर फैंस जानना चाहेंगे।

BGMI, Mortal

Mortal की BGMI ID

विज्ञापन

Mortal: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के कई सारे कंटेंट क्रिएटर्स हैं, जो अपनी वीडियो द्वारा फैंस का मनोरंजन करते हैं। इसी बीच कुछ खिलाड़ियों के गेमप्ले आपको अपनी स्किल्स बेहतर करने पर मजबूर करते हैं। उनमें से एक Mortal हैं, जो चैनल पर लगातार एक्टिव रहते हैं और काफी सालों से वीडियो डाल रहे हैं। Mortal ने अपने करियर की शुरुआत PUBG Mobile के साथ नहीं की थी लेकिन जब उन्होंने यह गेम खेलना शुरू किया, तो उनकी किस्मत बदल गई। आइए उनकी BGMI ID, स्टैट्स, यूट्यूब चैनल और अन्य जानकारी पर नजर डालेंगे।

Mortal की BGMI ID, असली नाम और लेवल

Mortal का असली नाम नमन माथुर है और उनकी BGMI ID 590211476 है। उनका IGN Soul Mortal है और उनकी RP 80 है। उनकी यह ID 7 साल पुरानी है।

Advertisment

Mortal के बैटल रॉयल स्टैट्स

करियर स्टैट्स

BGMI, Mortal

Mortal के करियर स्टैट्स

Mortal ने अब तक BGMI में 6952 स्क्वाड मैच खेले हैं और 2324 जीत दर्ज की है। उन्होंने 39155 फिनिश किए हैं और उनका F/D रेश्यो 5.63 का है। Soul के इस खिलाड़ी ने 73 डुओ मैचों में से 15 जीते हैं। उन्होंने 450 फिनिश निकाले हैं और उनका F/D रेश्यो 6.16 का है। Mortal ने सोलो मोड में 65 मुकाबलों में जगह बनाई है और 9 जीते हैं। इसी बीच 281 फिनिश उनके नाम हैं और उनका F/D रेश्यो 4.32 का है।

रैंक स्टैट्स

BGMI, Mortal

Mortal के रैंक स्टैट्स

विज्ञापन

मौजूदा रैंक सीजन में अब तक उन्होंने कोई सोलो या डुओ मैच नहीं खेला है। स्क्वाड में Mortal नजर आए हैं और यहां उन्होंने 18 मैच खेलकर 5 जीत प्राप्त की है। उन्होंने 104 फिनिश निकाले हैं और उनका F/D रेश्यो 5.78 का है।

यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट

Mortal ने सितंबर 2013 में अपना चैनल बनाया था और इसके बाद से वो बेहद एक्टिव हैं। वो वीडियो डालने के साथ-साथ लाइव स्ट्रीमिंग भी करते हैं। उनके चैनल पर लगभग 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उन्होंने 2358 वीडियो अब तक डाली है। Mortal के इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उन्होंने 1109 पोस्ट डाली है। वो Soul Esports के को-फाउंडर हैं और अपना बिजनेस भी चलाते हैं। Mortal अब ईस्पोर्ट्स पर उतना फोकस नहीं करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ