BGMI में आ रही है ये बड़ी प्रॉब्लम, सोशल मीडिया पर 'बवाल', तुरंत ठीक करने की हुई मांग
BGMI में नया अपडेट आया है और इसके द्वारा गेम में खास चीजें जोड़ी गई है। इन सभी चीजों के बावजूद एक समस्या ने फैंस को बेहद निराश कर दिया है और लगातार सोशल मीडिया पर इसे ठीक करने की मांग की जा रही है।
BGMI Big Problem: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लगातार अपडेट आते रहते हैं और हाल ही में 3.9 वर्जन आया है। इसके द्वारा गेम में शानदार फीचर्स को शामिल किया गया। हर किसी को इससे बहुत उम्मीद थी लेकिन अपडेट के बाद एक बड़ी प्रॉब्लम आ रही है। माइक पर आवाज गूंज रही है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल मच रहा है। Krafton से इसे तुरंत ठीक करने की मांग की जा रही है। आइए इस दिक्कत के बारे में बात करते हैं और जानते हैं कि लोगों का इसपर क्या कहना है।
BGMI में आ रही ये बड़ी परेशानी
BGMI में अपडेट आने के बाद से कोई खिलाड़ी अगर बिना ईयरफोन लगाकर गेम खेल रहा है, तो उसकी आवाज गूंज रही है और दो बार आ रही है। इस तरह की दिक्कत लगातार खिलाड़ियों को गुस्सा दिला रही है। 16 जुलाई 2025 को अपडेट आया था और इसे 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं। इसके बावजूद अब तक गेम में कोई बदलाव नहीं आया है और प्रॉब्लम का निवारण नहीं हुआ है।
Advertisment
खिलाड़ी सोशल मीडिया पर मचा रहे हैं बवाल
BGMI के इंस्टाग्राम अकाउंट पर खिलाड़ियों का गुस्सा फूट रहा है। हर एक पोस्ट पर खिलाड़ी कमेंट करते हुए BGMI को अपनी गलती सुधारने और माइक से जुड़ी इस परेशानी का निवारण करने की मांग कर रहे हैं। यह चीज काफी दिनों से हो रही है लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा है। कुछ लोग निराश हैं, तो वहीं कुछ गुस्सा दिखा रहे हैं। आप नीचे कुछ खिलाड़ियों के कमेंट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं।
BGMI फैंस का दिख रहा गुस्सा
BGMI के 3.9 अपडेट में क्या-क्या फीचर्स आए?
BGMI के 3.9 अपडेट के साथ गेम में काफी चीजें आई थी और कुछ बदलाव भी देखने को मिले।
BGMI x Transformer कोलैबरेशन इवेंट
नियॉन आउट पोस्ट शामिल किया गया, जहां लैंड करके शानदार चीजें पा सकते हैं और फाइट ले सकते हैं।
ASM Abakan गन को लाया गया।
नया A14 रॉयल पास
पॉपुलैरिटी बैटल आया है, जो 22 अगस्त 2025 तक चलेगा।