इस BGMI टूर्नामेंट के विजेता पर बरसेगा 'छप्परफाड़' पैसा, 4 टीमों की फाइनल में एंट्री, मालामाल बनने का काउंटडाउन शुरू!
BGMI मास्टर्स सीरीज सीजन 4 के लीग स्टेज का अंत हो गया है। टॉप 4 टीमों ने फाइनल के लिए टिकट कटा लिया है। फाइनल में अब ये टीमें लाखों रूपये कमाने के लिए खेलने वाली हैं।
4 Teams in Masters Series Final: BGMI Masters Series सीजन 4 के लीग स्टेज का अंत हो गया है। तीन हफ्तों तक लीग स्टेज के मैच चले और अब आखिर टॉप 4 टीमों ने फाइनल में एंट्री मार ली है। कुल 24 टीमों ने लीग स्टेज में हिस्सा लिया था और पॉइंट्स टेबल पर ऊपर रही 4 टीम ग्रैंड फाइनल के लिए अपना टिकट कटा चुकी है। इन सभी के पास अब छप्परफाड़ पैसा कमाने का मौका है और उनके मालामाल बनने का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
मास्टर्स सीरीज के फाइनल में 4 टीमों ने मारी एंट्री
BGMI मास्टर्स सीरीज सीजन 4 के फॉर्मेट के अनुसार 24 टीमों में से जो टॉप 4 में रहता, उसे फाइनल में जगह मिलती। 5 से लेकर 12 पायदान पर मौजूद टीमों की फाइनल में जगह पक्की हुई और बची 12 टीमें प्लेऑफ में नजर आएंगी। लीग स्टेज खत्म होने के बाद Revenant XSPARK, SOUL, Gods Reign और NONX टॉप पर रही और वो सीधा फाइनल में चले गए हैं। 1.5 करोड़ की इनामी राशि के लिए हो रहे टूर्नामेंट में इन टीमों की एंट्री पक्की है। बता दें कि विजेता को 60 लाख रूपये मिलेंगे, वहीं दूसरे पायदान पर मौजूद टीम 20 लाख कमाएगी।
BGMI मास्टर्स सीरीज सीजन 4 के लीग स्टेज का पॉइंट्स टेबल
रैंक
टीम
अंक
1
iQOO Revenant XSPARK
557
2
iQOO SOUL
551
3
OnePlus Gods Reign
533
4
NONX
529
5
Genesis Esports
512
6
Hero Xtreme Godlike
509
7
iQOO ORANGUTAN
506
8
Global Esports
503
9
Medal Esports
456
10
iQOO 8BIT
451
11
Infinix True Rippers
446
12
OnePlus K9 Esports
428
13
Victores Sumus
416
14
myG Los Hermanos
401
15
4TR Official
399
16
Team AX
372
17
MADKINGS
344
18
Marcos Gaming
333
19
iQOO Reckoning Esports
331
20
FS Esports
330
21
Phoenix Esports
318
22
META Ninza
316
23
Likitha Esports
305
24
TWOB
259
बता दें कि 9 सितंबर को 12 लीग स्टेज और 4 चैलेंजर्स सीरीज (कुल 16) की टीमों के बीच प्लेऑफ के मैच होंगे। टॉप 8 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और 8 बाहर होंगी। सेमीफाइनल में 8 टीमें लीग स्टेज और 8 टीमें प्लेऑफ की होंगी। सेमीफाइनल से टॉप 12 टीमें फाइनल में जाएंगी, जहां उन्हें लीग स्टेज की टॉप 4 टीम मिलेंगी। 12 से 14 सितंबर 2025 तक फाइनल चलेगा।