शोले की वीडियो बनाओ और पाओ फ्री ट्रिप, Free Fire MAX में धमाकेदार मौका, आज ही लीजिए हिस्सा

Free Fire MAX में एक बड़ा मौका आया है। आप शोले से जुड़े इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बदले आपको फ्री में लखनऊ की ट्रिप करने और India Cup इवेंट का VIP आनंद लेने का चांस मिलेगा।

Free Fire MAX, Sholey, India Cup

शानदार इवेंट आया सामने

विज्ञापन

Get Free Lucknow Trip: Free Fire MAX का हाल ही में भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म शोले के साथ कोलैबरेशन हुआ है। इसी के तहत लगातार अलग-अलग इवेंट आ रहे हैं। अब Garena ने एक धमाकेदार इवेंट जारी किया है, जिसमें हिस्सा लेकर लखनऊ लैन शो की फ्री ट्रिप जीत सकते हैं। दरअसल, शोले फिल्म को 50 साल हो गए हैं और इसी मौके पर खास इवेंट लाए जा रहे हैं। इसका फायदा जल्द से जल्द उठाना चाहिए।

शोले की वीडियो बनाओ और पाओ फ्री ट्रिप

Free Fire MAX ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाला। उन्होंने UCG नाम का कॉन्टेस्ट जारी किया है। गेम में शोले फिल्म के डायलॉग और वॉइसलाइन को जोड़ा गया है। शोले की थीम पर वीडियो या स्टोरी बनानी है। इसमें उन वॉइस लाइन का उपयोग करना है। इसके बाद आपको उन वीडियो को #FFMXSHOLAY टैग के साथ अपलोड करना है और Free Fire India के पेज को टैग करना है। इनमें से टॉप 3 वीडियो स्टोरी और एडिट्स को चुना जाएगा। विजेता को लखनऊ की ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा।

Advertisment

लखनऊ में देख पाएंगे India Cup का फाइनल

Garena ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि Free Fire MAX India Cup 2025 का फाइनल लखनऊ में 28 सितंबर को होगा। शोले वीडियो इवेंट में तीन विजेताओं को चुना जाएगा। उन्हें न सिर्फ लखनऊ जाने, बल्कि India Cup इवेंट देखने के लिए VIP सीट भी मिलेगी। फैंस को जल्द से जल्द इसका फायदा उठाना चाहिए। अगर Free Fire India का टैग सेक्शन खोलकर देखें, तो कई लोगों ने वीडियो बनाई है।

शोले से जुड़ा थीम सॉन्ग भी जुड़ गया है

Garena ने गेम के अंदर शोले से जुड़ा लॉबी म्यूजिक जोड़ दिया है। अमूमन जब हम गेम खोलते हैं और लॉबी में होते हैं, तो सॉन्ग सुनाई देता रहता है। Free Fire MAX में अब शोले से जुड़ा थीम सॉन्ग आया है। यह सिर्फ गेम में नहीं, बल्कि स्पॉटीफाई और यूट्यूब पर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ