हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

इस तारीख से शुरू BGMI Battlegrounds Series 2025 का फाइनल, 1 करोड़ की इनामी राशि के लिए होगी भिड़ंत

BGMI के टूर्नामेंट पर फैंस की नजर
विज्ञापन

Battlegrounds Series 2025 Grand Finals: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) iQOO Battlegrounds Series 2025 के सेमीफाइनल का अंत हो गया है। अब फाइनल पर फैंस की नजर है और इसकी शुरुआत कल यानी 8 अगस्त 2025 से होने वाली है। इस इवेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं और प्रतियोगिता की इनामी राशि 1 करोड़ रूपये है। सभी टीमों को अपने पायदान के हिसाब से 1 करोड़ में से कुछ न कुछ राशि मिलेगी।

BGMI Battlegrounds Series 2025 फाइनल में हिस्सा लेने वाली टीमों की लिस्ट

Battlegrounds Series 2025 के फाइनल में 16 टीमें मौजूद रहेंगी। 8 ग्रुप स्टेज द्वारा इसमें आई हैं, वहीं 8 ने सेमीफाइनल द्वारा जगह बनाई है। नीचे टीमों की लिस्ट है:

  1. Genesis Esports
  2. Gods Reign
  3. Cincinnati Kids
  4. Team Forever
  5. Meta Ninza
  6. Likitha Esports
  7. K9 Squad
  8. True Rippers
  9. Phoenix Esports
  10. Orangutan
  11. Team 8Bit
  12. Wyld Fangs
  13. Revenant XSpark
  14. Reckoning Esports
  15. Vasista Esports
  16. Gods For Reason

iQOO Battlegrounds Series में इनामी राशि का वितरण कैसे होगा?

विजेता को 55 लाख का इनाम मिलेगा, वहीं उपविजेता 15 लाख रूपये के साथ घर जाएगा। सभी 16 टीमों को कुछ न कुछ राशि मिलेगी। नीचे इनाम के वितरण की जानकारी है:

विज्ञापन
स्थान इनामी राशि (डॉलर्स में) इनामी राशि (रूपये में)
विजेता $62,610.26₹5,500,000
उपविजेता $17,075.53₹1,500,000
तीसरा स्थान $8,537.76₹750,000
चौथा स्थान$3,984.29₹350,000
पांचवां स्थान $2,845.92₹250,000
छठा स्थान $2,276.74₹200,000
7वां स्थान$1,992.14₹175,000
8वां स्थान$1,992.14₹175,000
9वां स्थान$1,707.55₹150,000
10वां स्थान$1,707.55₹150,000
11वां स्थान$1,422.96₹125,000
12वां स्थान$1,422.96₹125,000
13वां स्थान$1,138.37₹100,000
14वां स्थान$1,138.37₹100,000
15वां स्थान$853.78₹75,000
16वां स्थान$853.78₹75,000

Battlegrounds Series 2025 के फाइनल का क्या होगा फॉर्मेट?

iQOO द्वारा आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के फाइनल का फॉर्मेट एकदम सिंपल है। कुल तीन दिन तक फाइनल चलने वाला है। 8 अगस्त को पहला, 9 को दूसरा और 10 अगस्त 2025 को तीसरा दिन रहेगा। हर दिन 6-6 मैच होंगे। इस हिसाब से टूर्नामेंट में 18 मुकाबले देखने को मिलेंगे और पॉइंट्स टेबल में जो आगे होगा, उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- खिलाड़ियों की कल्पना हुई सच, एक व्यक्ति ने असली में बना दी BGMI की अनोखी कार, वीडियो वायरल

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola