1.5 करोड़ के BGMI टूर्नामेंट में Soul ने कर दिया कमाल, इस टीम की बादशाहत खत्म, देखिए पूरा पॉइंट्स टेबल
BGMI के Masters Series सीजन 4 टूर्नामेंट का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण पर है। Soul ने तीसरे हफ्ते के छठे दिन कमाल का प्रदर्शन किया। आइए पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं।
BGMI Masters Series Points Table: BGMI मास्टर्स सीरीज सीजन 4 पर सभी की नजर है। 1.5 करोड़ की भारी इनामी राशि के साथ ये टूर्नामेंट हो रहा है और इसी वजह से लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मास्टर्स सीरीज के लीग स्टेज का अंत करीब है। XSpark पॉइंट्स टेबल में टॉप पर था लेकिन Soul ने तीसरे हफ्ते के छठे दिन कमाल का प्रदर्शन किया। इसी के दम पर उन्होंने XSpark को पछाड़ दिया और उनकी बादशाहत खत्म करके टॉप पर जगह बना ली।
BGMI टूर्नामेंट में Soul कर रहा है कमाल
Masters Series सीजन 4 के तीसरे हफ्ते में Soul ने अच्छा प्रदर्शन किया है। छठे दिन Soul ने आक्रमक अंदाज दिखाया। दिन की शुरुआत में वो पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर थे, वहीं XSpark टीम टॉप पर थी। Soul ने लगातार पॉइंट्स हासिल किए और दिन के अंत में वो 545 पॉइंट पर थे और XSpark ने 522 अंक दर्ज किए। Soul काफी लंबे फर्क से आगे निकल गया। वो तीसरे पायदान से टेबल टॉपर बन गए हैं। अब लीग स्टेज का आखिरी दिन है और वो अपनी पोजीशन बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
Advertisment
BGMI Masters Series सीजन 4 का पॉइंट्स टेबल
रैंक
टीम
पॉइंट
1
iQOO SOUL
545
2
iQOO Revenant XSPARK
522
3
OnePlus Gods Reign
514
4
iQOO ORANGUTAN
487
5
Hero Xtreme Godlike
487
6
Genesis Esports
486
7
NONX
484
8
Infinix True Rippers
438
9
Medal Esports
432
10
Global Esports
427
11
iQOO 8BIT
404
12
Victores Sumus
401
13
4TR Official
391
14
myG Los Hermanos
388
15
OnePlus K9 Esports
374
16
Team AX
366
17
iQOO Reckoning Esports
331
18
Marcos Gaming
329
19
MADKINGS
325
20
META Ninza
316
21
Likitha Esports
303
22
FS Esports
303
23
Phoenix Esports
279
24
TWOB
259
बता दें कि टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 1.5 करोड़ रूपये फाइनल में हिस्सा लेने वाली सभी 28 टीमों में बांटी जाएगी। विजेता को इसमें से 60 लाख, वहीं उपविजेता को 20 लाख रूपये का इनाम मिलेगा।