हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

BGMI में हो रहे बुरी तरह फेल? 5 तरीके जो रैंक मोड में लगातार दिला सकते हैं जीत

---विज्ञापन---

Tips to Win Ranked Match: BGMI को पूरे भारत के गेमर्स पसंद करते हैं। सभी कोशिश करते हैं कि इस गेम में उनका प्रदर्शन शानदार रहे। हालांकि, रैंक जैसे बढ़ती जाती है, तो जीत की राह आसान होती रहती है। अगर कुछ छोटे बदलाव कर लिए जाए, तो रैंक मोड में भी आप लगातार जीत दर्ज करने का दम रख सकते हैं। आइए 5 तरीकों पर नजर डालते हैं, जिनसे रैंक मोड में जीत मिल सकती है।

1. सेफ जगह पर लैंड करें

BGMI में खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा किल करने के लालच में हॉट ड्रॉप पर उतर जाते हैं। अगर आप रैंक पुश करना चाहते हैं और जल्दी से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो फिर सेफ जगह उतरना होगा। ऐसी जगह जाएं, जहां कोई लैंड नहीं करता। आप आसानी से लूट कर पाएंगे और ज्यादा समय तक मैच में रहेंगे। इससे सर्वाइवल पॉइंट ज्यादा हो जाएंगे और अंत में जाकर जीत के चांस बढ़ जाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

2. कभी अकेले रश नहीं करना

अगर आप डुओ या स्क्वाड मोड खेलते हैं, तो अकेले रश करना सबसे बड़ी गलती होगी। अमूमन खिलाड़ी फिनिश के लालच में खुद अकेले पूरी टीम से भिड़ने चले जाते हैं। यह काफी बड़ा जोखिम होता है। कुछ बार आप पूरी टीम को बाहर कर देंगे लेकिन ज्यादातर आपको निराशा का ही सामना करना पड़ेगा। इसी वजह से हमेशा 2 या 3 पार्टनर्स के साथ पुश करना चाहिए। यह तरीका जीत की राह आसान करेगा।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

3. कार हमेशा साथ रखना

BGMI में अगर ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने हैं, तो सही तरीके से खेलना होगा। आपको कार हमेशा साथ रखनी है। इससे आप आसानी से एक से दूसरी जगह जा पाएंगे। जोन में लगातार आगे बढ़ना आसान हो जाएगा और अंत में आप खुली जगह में होंगे, तो कार आपके लिए कवर का काम करेगी। आप विरोधियों के गन शॉट से बच पाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

4. ऊंचाई पर रहना

BGMI में अगर आपको ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है, तो फाइट के दौरान विरोधियों के मुकाबले ऊंचाई पर रहने की कोशिश कीजिए। इससे दुश्मनों को ढूंढना और उनपर निशाना लगाना आसान हो जाता है। कई बार देखा गया है कि जब खिलाड़ी नीचे होते हैं, तो उनके लिए ऊंचाई पर मौजूद विरोधियों को धराशाई करने में दिक्कत होती है और आसानी से ढूंढ भी नहीं पाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

5. ग्रेनेड हमेशा साथ रखें

ग्रेनेड आपकी जीत की राह आसान कर सकते हैं। आपको फ्रैग ग्रेनेड कम से कम 3-4 रखने चाहिए। आप बिना जोखिम के किसी जगह कैम्प कर रहे दुश्मनों को चित कर सकते हैं। इसके अलावा स्मोक ग्रेनेड विरोधियों के रश करने पर उनके ऊपर डाल सकते हैं या खुले जोन में इससे खुद को बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- BGMI के मैदान पर दिखता है इन 5 खिलाड़ियों का जलवा, जानिए कौन हैं सबसे बड़े यूट्यूबर्स

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola