News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Biggest BGMI Youtubers: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को भारत में काफी पसंद किया जाता है। कई सारे लोग यह गेम खेलते हैं और कंटेंट क्रिएटर्स को देखकर अपनी स्किल्स में सुधार करते हैं। BGMI के यूट्यूब पर ढेरों खिलाड़ी हैं लेकिन कुछ ने अपना अलग ही नाम बनाया है और बैटल रॉयल में उनका जलवा देखने को मिलता है। आइए BGMI के 5 सबसे बड़े यूट्यूबर पर नजर डालते हैं।
Mortal भारत के सबसे लोकप्रिय गेमर्स में से एक हैं। उन्होंने 8 साल पहले चैनल पर पहली वीडियो डाली थी और PUBG Mobile खेलते हुए वो लोकप्रिय हुए। वो अभी BGMI की स्ट्रीम करते हैं और और उनके चैनल पर लगभग 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उनका असली नाम नमन माथुर है और वो चैनल पर 2300 के करीब वीडियो डाल चुके हैं।
Dynamo Gaming भारत में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले BGMI कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने पहले पीसी पर PUBG Mobile खेलना शुरू किया था और फिर मोबाइल पर शिफ्ट हो गए। वो 10 साल से चैनल पर एक्टिव हैं और अभी भी हर तरह की वीडियो डालना पसंद करते हैं। Dynamo का असली नाम आदि सावंत है। वो चैनल पर 2700 के करीब वीडियो डाल चुके हैं।
Scout अपने आक्रमक अंदाज और मनोरंजक वीडियो के कारण पसंद किए जाते हैं। Scout ने ईस्पोर्ट्स में भी अपना बड़ा नाम बनाया है। उनका असली नाम तन्मय सिंह है और उनके चैनल पर 5.07 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। खिलाड़ी उनकी वीडियो देखकर अपनी स्किल्स में सुधार कर सकते हैं। आज भी उनकी तरह असॉल्ट राइफल कोई नहीं चलाता है।
Antaryami Gaming काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं, क्योंकि उनके गेमप्ले मजेदार होते हैं। वो फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उनका नाम ऋषभ वर्मा है और उनके चैनल पर 4.05 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो अब तक 2600 के करीब वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। वो अपने चैनल पर व्लॉग भी पोस्ट करते हैं।
Jonathan Gaming काफी शानदार ईस्पोर्ट्स प्लेयर हैं। जोनाथन अपनी गेमिंग स्किल्स के कारण चर्चा में रहते हैं। उनकी वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग पर लाखों में व्यूज आते हैं। उनका असली नाम जोनाथन अरमाल है और उनके चैनल पर 7.12 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो अब तक 494 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- BGMI में साबित हो रहे हैं फिसड्डी? तो कीजिए इन 5 सेटिंग में बदलाव, होगा जबरदस्त फायदा
न्यूज 24 पर पढ़ें BGMI, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।