BGMI खेलते समय मोबाइल होता है लैग? 3 चीजें जो इस समस्या को जड़ से कर सकती हैं खत्म
BGMI कई सारे लोगों का लैग होता है और इसी वजह से उनका मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो फिर BGMI में ये चीजें कर लीजिए। समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
Ways Reduce Lag: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में हर कोई अच्छा से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। कई बार गेम लैग या हैंग होता है, जिससे खेलने का मजा किरकिरा होता है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं और हल चाहते हैं, तो कुछ तरीके लैग को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए उन 3 बदलावों पर नजर डालते हैं।
1. रैम और स्टोरेज खाली करें
BGMI अगर लगातार लैग हो रहा है, तो फिर रैम खाली करना बहुत ज्यादा जरुरी है। डिवाइस में बहुत सारे ऐप्स हैं, तो फिर वो बैकग्राउंड में चलते रहेंगे। इसी वजह से गेम पर पूरा फोकस नहीं आएगा। BGMI खेलते समय अगर मोबाइल लैग हो रहा है, तो यह संकेत है कि रैम को थोड़ा खाली किया जाए। आप उन ऐप्स को हटा सकते हैं, जिनका उपयोग आप नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा स्टोरेज खाली करना भी एक सही विकल्प होगा। यह लैग की समस्या को पूरी तरह खत्म कर देगा।
Advertisment
2. BGMI सेटिंग में करना होगा बदलाव
BGMI खेलने के लिए प्रोसेसर का बड़ा किरदार होता है। अगर आपके मोबाइल का प्रोसेसर मजबूत नहीं है, तो फिर BGMI की इन-गेम सेटिंग में बदलाव करना होगा। आप ग्राफिक्स और फ्रेम रेट को थोड़ा कम कर सकते हैं। सेटिंग में जाने के बाद ग्राफिक्स के बटन पर क्लिक करें। यहां कस्टम बटन पर क्लिक करें और फिर स्मूथ पर ग्राफिक्स सेट करें। इसके अलावा फ्रेम रेट को एक्सट्रीम पर सेट कीजिए। इससे प्रोसेसर का भार थोड़ा कम होगा और लैग नहीं होगा। यह तरीका काफी कारगर साबित होता है।
3. रिपेयर या दोबारा इंस्टॉल करें
BGMI में अगर लैग हो रहा है और ऊपर दी गई सेटिंग में बदलाव करने के बावजूद फायदा नहीं देखने को मिल रहा है, तो फिर रिपेयर करना अच्छा विकल्प होगा। आपको अपनी आईडी से लॉगआउट करना है। इसके बाद आपको रिपेयर का बटन नजर आएगा। उसपर क्लिक करेंगे, तो गेम में आ रही समस्याओं का हल हो जाएगा और इससे लैग भी कम हो सकता है। यह तरीका भी काम नहीं करता, तो फिर गेम को अनइंस्टॉल करके दोबारा डाउनलोड करें। यह तरीका लैग को जड़ से खत्म कर देगा।