BGMI में उपयोग कीजिए ये 3 तरीके, हेडशॉट परसेंट में आएगा बड़ा उछाल और कर पाएंगे तगड़ा प्रदर्शन!

BGMI में अगर आपको अच्छा प्रदर्शन करना है और विरोधियों के खिलाफ बढ़त बनानी है, तो फिर हेडशॉट प्रतिशत में सुधार लाना होगा। आइए कुछ तरीकों पर नजर डालते हैं, जिनसे ज्यादा हेडसेट लगा सकते हैं।

BGMI, Headshot Percentage

BGMI में इस तरह बढ़ाएं हेडशॉट परसेंट

विज्ञापन

Increase Headshot Percentage: BGMI में हेडशॉट लगाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। गेम में सिर पर सबसे ज्यादा डैमेज होता है और विरोधी को फाइट में जल्दी नॉक करने के लिए इससे अच्छा कोई विकल्प नहीं है। इसी वजह से हेडशॉट प्रतिशत बढ़ाना जरुरी हो जाता है। कई सारे प्रो प्लेयर्स फाइट में सिर पर निशाना लगाते हैं और अपनी स्किल्स दिखाते हैं। आप भी उस लेवल पर जा सकते हैं। आइए 3 तरीकों के बारे में जानते हैं, जिनसे हेडशॉट परसेंट में बड़ा उछाल लाया जा सकता है।

1. जायरोस्कोप का उपयोग करें

BGMI में अगर हेडशॉट प्रतिशत बढ़ाना है, तो फिर जायरोस्कोप का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। यह आपको निशाना लगाने में मदद करता है। आप मोबाइल के सेंसर का उपयोग करके स्क्रीन मूव कर सकते हैं। ऐसे में फिंगर्स का उपयोग कम हो जाता है और निशाना लगाने में मदद मिलती है। आप आसानी से क्रॉसहेयर को संभाल पाएंगे। जायरोस्कोप से शुरुआत में खेलना मुश्किल रहता है लेकिन समय के साथ आप इस मामले में सुधार ला सकते हैं।

Advertisment

2. ट्रेनिंग सेशन में क्रॉसहेयर की प्लेसमेंट

हेडशॉट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सिर पर निशाना लगाने की आदत डालना बहुत जरुरी है। इस मामले में ट्रेनिंग सेशन काफी महत्वपूर्ण बन जाता है। आपको ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर क्रॉसहेयर पर आंखे रखनी है और डमी पर निशाना लगाना है। इसी बीच कोशिश यह करनी है कि सभी बुलेट सिर पर लगे। कुछ दिनों तक आपको यही करना है। इसके बाद आप TDM का क्विक मैच में सिर पर निशाना लगाने का अभ्यास कर सकते हैं। बाद में जब आप परफेक्ट हो जाएं, तो बैटल रॉयल मैचों में हेडशॉट आसानी से लगा सकते हैं।

BGMI
BGMI ट्रेनिंग ग्राउंड

3. एम असिस्ट ऑन रखें

अगर आपने गेम खेलना शुरू किया है और आपको ज्यादा अनुभव नहीं है, तो फिर शायद एम असिस्ट के बारे में शायद आपको पता नहीं होगा। सेटिंग में एक बदलाव गेमप्ले में जमीन-आस्मां का फर्क ला सकता है। आपको सेटिंग में जाकर बेसिक के विकल्प में एम असिस्ट ढूंढना है और फिर इसे ऑन कर देना है। इसके बाद निशाना लगाने में बहुत मदद मिलेगी। इसके बाद ऊपर दी गई दो टिप्स का उपयोग आपके लिए हेडशॉट प्रतिशत बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ